Search

 
 
 

झारखंड की बसंती ने जीता 10000 मीटर का रजत पदक

 
Ranchi : भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली एवं पश्चिम चंडीगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 20 से 22 अक्टूबर तक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय ओपन अंडर 23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड की अंतरराष्ट्रीय एथलीट बसंती कुमारी ने 10000 मीटर में 36:03.27 का समय लेते हुए रजत पदक जीता. जबकि प्रजक्ता महाराष्ट्र ने स्वर्ण, राजस्थान की चतुरु ने कांस्य पदक जीता. बता दें बसंती पश्चिम सिंहभूम की रहने वाली है. इस उपलब्धि पर झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक, सचिव सीडी सिंह, एसके पांडेय, डॉ प्रभात शंकर, बिनोद कुमार सिंह, आलोक मिश्रा, आशीष झा, सुखैर भगत, राकेश सिंह, बरुण कुमार, किरण रानी साहू, संजय त्रिपाठी, रविंद्र मुर्मू, बंधन टोप्पो, आशू भटिया, प्रभात रंजन तिवारी, सिकंदर महतो, अजीत साहू,अजय नायक, रनवीर सिंह, प्रभाकर वर्मा, अन्ना गोरेती मिंज, मुकुल टोप्पो, अरविंद कुमार, योगेश यादव, अशोक कुमार, शाशांक भूषण सिंह समेत संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है. इसे भी पढ़ें – राजस्थान">https://lagatar.in/priyanka-gandhi-said-bjps-policy-is-to-pull-away-from-the-poor-and-irrigate-big-industrialists/">राजस्थान

: प्रियंका गांधी ने कहा, गरीबों से खींचना और बड़े उद्योगपतियों को सींचना… भाजपा की नीति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही