Search

 
 
 

अपराध का गढ़ बन चुका है झारखंड, पुलिस कोयला-बालू लदे वाहनों से अवैध वसूली में मशगूल : बाबूलाल

 
Ranchi :    जमशेदपुर में बीती रात करनी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना के बाद राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने सरकार पर तीखा हमला बोला है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर दुख जताते हुए कहा कि जमशेदपुर में करनी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या किये जाने की दुखद सूचना प्राप्त हुई. मरांडी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि .  झारखंड के प्रमुख शहर अब अपराध का गढ़ बन चुके हैं. जमशेदपुर में पिछले कुछ दिनों से लगातार गोलीबारी और हत्या की खौफनाक वारदातें सामने आ रही हैं. राजधानी रांची की हालत तो पहले से ही जगजाहिर है. उन्होंने झारखंड पुलिस पर भी सवाल उठाये और आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन का कार्य अब केवल कोयला व बालू लदे ट्रकों और दोपहिया वाहनों से अवैध वसूली तक सीमित रह गया है. बाबूलाल मरांडी ने जमशेदपुर पुलिस ने मांग की कि मामले में तत्काल अपराधियों को गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें. https://twitter.com/yourBabulal/status/1914162919593447919

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही