Search

 
 
 

रणजी ट्रॉफी में झारखंड की स्थिति खराब, राजस्थान ने पहली पारी में 195 रनों की बढ़त बनायी

 
Ranchi : जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे राजस्थान और झारखंड के बीच रणजी ट्रॉफी के मुकाबले का दूसरा दिन खत्म हो गया. दूसरे दिन राजस्थान की टीम ने अपनी पहली पारी में 10 विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाये. राजस्थान के कर्ण लांबा ने शानदार 122 रनों की पारी खेली. जबकि यश कोठारी ने अपनी टीम के लिए 52 रनों का योगदान दिया.झारखंड टीम के आशीश कुमार ने 5 विकेट चटकाये. जबकि सुप्रियो ने 3 और नदीम ने 2 विकेट लिये. (पढ़ें, रिम्स">https://lagatar.in/ed-warns-rims-management-pankaj-mishra-breaks-jail-manual-you-will-be-responsible/">रिम्स

प्रबंधन को ED ने चेताया, पंकज मिश्रा ने तोड़ा जेल मैनुअल तो जिम्मेदार होंगे आप)

आखिरी सत्र में झारखंड टीम ने बिना विकेट गंवाये 66 रन बनाये

झारखंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 92 रन बनाया था. वहीं राजस्थान की टीम ने पहली पारी में 195 रनों की बढ़त बनायी. दूसरे दिन के आखिरी सत्र में झारखंड की टीम ने अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी. झारखंड की टीम ने 25 ओवर बल्लेबाजी की और बिना विकेट गंवाये 66 रन बनाये. झारखंड के देवब्रत और आर्यमन ने 31-31 रनों की नबाद पारी खेली. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/workshop-on-documentary-making-on-january-6-7-at-ranchi-university/">रांची

विवि में 6 – 7 जनवरी को डाक्यूमेंट्री निर्माण पर वर्कशॉप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही