Search

 
 
 

झारखंड की बेटी सलीमा टेटे को मिला असुंता लकड़ा अवार्ड

 
Ranchi : हॉकी इंडिया ने बहुप्रतीक्षित हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कारों का वितरण शुक्रवार को नई दिल्ली में किया. हॉकी इंडिया के पांचवां वार्षिक पुरस्कार समारोह में झारखंड की बेटी सलीमा टेटे को असुंता लकड़ा अवार्ड से नवाजा गया. बता दें कि प्रत्सेक वर्ष हॉकी इंडिया के तत्वावधान में वार्षिक पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता रहा है.  विभिन्न पुरस्कारों के साथ-साथ असुंता लकड़ा अवार्ड फॉर अपकमिंग प्लेयर ऑफ द ईयर महिला अंडर - 21 का पुरस्कार सलीमा को मिला. इस कैटेगरी के अवार्ड की रेस में झारखंड की दो बेटियां संगीता कुमारी और सलीमा टेटे का नाम सबसे ऊपर चल था. उनकी इस उपलब्धि पर हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न खेल संघों ने बधाई दी है. इस मौके पर हॉकी इंडिया के तमाम पदाधिकारियों के साथ-साथ पूर्व और वर्तमान अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, केंद्रीय खेल मंत्रालय के पदाधिकारी और मंत्री भी शामिल हुए. इसे भी पढ़ें – दो">https://lagatar.in/jharkhand-got-2806-crore-under-dmft-in-two-years/">दो

साल में डीएमएफटी के तहत झारखंड को मिले 2806 करोड़
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही