Search

 
 
 

झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को करना होगा मजबूतः राज्यपाल

 
Ranchi: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शुक्रवार को झारखंड राज्य ओपेन यूनिवर्सिटी के दूसरे स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. राज्यपाल ने कहा कि झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना होगा, खासकर गांवों में अच्छी शिक्षा व्यवस्था की जरूरत है. झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को सही करने के लिए रिक्रूटमेंट पॉलिसी को ठीक करना होगा. जिसे लेकर हम काम भी कर रहे हैं.

अब तक स्थायी परिसर नहीं मिला

झारखंड राज्य ओपन यूनिवर्सिटी के वाइस चांचलर टीएन साहू ने कहा कि झारखंड राज्य ओपन यूनिवर्सिटी को अभी तक अपना स्थायी परिसर नहीं मिला है. ओपन यूनिवर्सिटी की जानकारी अभी भी कई लोगों तक नहीं पहुंच पाई है. झारखंड में अभ्यर्थी और टीचर्स पेरेंट्स के बीच कम्युनिकेशन गैप काफी ज्यादा है.

इन्वेस्ट करने की है जरूरत

सीइएमसीए के निदेशक डॉ बी शादरच ने कहा कि झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी को सपोर्ट और इन्वेस्ट करने की जरूरत है. ओपन यूनिवर्सिटी को ग्रामीण क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए बढ़ावा देने की जरूरत है. ओपेन यूनिवर्सिटी दूरस्थ इलाके तक पहुंच सकती है और शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूत कर सकती है. इसे भी पढ़ें – महाकुंभ">https://lagatar.in/vhps-conference-starts-today-in-maha-kumbh-discussion-will-be-held-on-wakf-sanatan-board-kashi-mathura-and-places-of-worship-act-1991/">महाकुंभ

में आज से विहिप का सम्मेलन, वक्फ-सनातन बोर्ड, काशी-मथुरा सहित प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट,1991 पर होगा मंथन
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही