Search

 
 
 

झारखंड के एहतेशाम ने कजाकिस्तान में लहाराया तिरंगा, एमएमए में अजरबैजान के अगहबलेव को चटाई धूल

 
Ranchi : झारखंड के एहतेशाम ने नाइजा 59 चैंपियनशिप के तहत आयोजित इंटरनेशनल मिक्स मार्शल आर्ट चैंपियनशिप (एमएमए) में अजरबैजान के अगहबलेव को हराकर कजाकिस्तान में तिरंगा लहराया. झारखंड के चतरा लाइन मोहल्ला के रहने वाले एहतेशाम ने इस फाइट में शुरू से ही दबदबा बनाया और तीन राउंड के मैच में जीत हासिल की. एहतेशाम ने अपनी ट्रेनिंग रशिया स्कूल और दिल्ली में ली है. उन्होंने अपनी मैट्रिक तक की पढ़ाई एसएस हाई स्कूल चतरा से इंटर राम नारायण इंटर कॉलेज हंटरगंज से और बीटेक इन मैकेनिकल झारखंड राय यूनिवर्सिटी से पूरी की है. देश दुनिया के लोगों के साथ-साथ घर वालों ने भी एहतेशाम को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दी. एहतेशाम को मो. साहिल, अल्वतन टाइम्स के निदेशक इकबाल सबा, मरहबा ह्यूमन सोसाइटी के महासचिव सैयद नेहाल अहमद, सेंट्रल मुहर्रम कमिटी रांची के महासचिव अकील उर रहमान, एमके एडवांस डेंटल हॉस्पिटल के निदेशक डॉक्टर एम सिबगतुल्लाह, आम जनता हेल्पलाइन के अध्यक्ष एजाज गद्दी समेत अन्य लोगों ने शुभकामनाएं दी है. इसे भी पढ़ें - छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/chhattisgarh-30-naxalites-surrender-before-security-forces-number-of-surrendered-reaches-76/">छत्तीसगढ़

: 30 नक्सलियों का सुरक्षा बलों के समक्ष सरेंडर, आत्मसमर्पण करनेवालों की संख्या 76 पहुंची

भारत के लिए यूएफसी टाइटल बेल्ट जीतना है लक्ष्यः एहतेशाम

मो. एहतेशाम ने इस जीत के बाद कहा कि इस जीत से काफी खुश हूं. अब मेरा अगला लक्ष्य भारत के लिए यूएफसी का टाइटल बेल्ट जीतना है. उम्मीद है कि यूएफसी का टाइटल बेल्ट जीतकर एक दिन भारत और अपने राज्य झारखंड का नाम रौशन करूंगा. इसे भी पढ़ें -मोदी">https://lagatar.in/modi-knows-not-how-to-avoid-challenges-but-how-to-face-them-pm/">मोदी

को चुनौतियों को टालना नहीं, बल्कि उससे टकराना आता है, कोडरमा में बोले पीएम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही