Search

 
 
 

झारखंड की पहली 8 लेन सड़क धंसा, बड़ा हादसा टला

 
Ranchi: धनबाद में बनी झारखंड की पहली 8 लेन सड़क अचानक धंस गई. इससे बड़ा हादसा टल गया. धनबाद के झारखंड मोड़ के पास यह सड़क धंस गई है. यह घटना उस समय हुई, जब बारिश हो रही थी. जब सड़क धंसने की घटना घटी तो उस समय सड़क पर कोई वाहन नहीं था. बताते चलें कि 4 अक्टूबर 2024 को इस सड़क का ऑनलाइन उद्घाटन किया गया था. इसे भी पढ़ें -इरफान">https://lagatar.in/irfan-mian-will-run-bulldozer-on-your-house-bhanu/">इरफान

मियां आपके घर पर चलेगा बुलडोजरः भानू

461.90 करोड़ रुपये की लागत से बनी थी सड़क

यह सड़क 461.90 करोड़ रुपये की लागत से बनी थी. उद्घाटन के सिर्फ 21 दिन बाद इस सड़क के धंसने की घटना सामने आई है. धंसने वाले क्षेत्र का आकार 8 से 10 मीटर गोलाकार हो गया है. लगभग 8 मीटर गहरा भी हो गया है. यह सड़क पहले भी एक बार धंस चुकी है. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/seven-candidates-of-owaisi-in-the-electoral-arena-of-jharkhand/">झारखंड

के चुनावी अखाड़े में ओवैसी के सात उम्मीदवार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही