Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

व‍िश्‍व के सबसे बड़े हॉकी स्‍टेड‍ियम में पहली जीत झारखंड के नाम, ओडिशा को 4-0 से हराया

Odisha : गुरुवार को विश्व के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, राउरकेला का उद्घाटन ओडि‍शा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किया. उद्घाटन के दौरान पहला मैत्री मैच पुरुष जूनियर वर्ग ओड‍िशा और झारखंड के बीच खेला गया. मैच की शुरुआत ओडिसा सरकार के खेल मंत्री , हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. दिलीप तिर्की और हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने किया. खेले गए मैच में झारखंड टीम ने मेजबान ओड‍िशा को 4-0 से पराजित कर इस स्टेडियम की पहली जीत अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया. बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में मैच के तीसरे में मिनट में झारखंड के आतिस दोदराय ने पेनाल्टी कॉर्नर में गोल कर इस स्टेडियम का पहला और झारखंड टीम का पहला गोल किया. 29 वें मिनट में अभिषेक तिग्गा, 39 वें मिनट में जोसेफ टोपनो और 54 वें मिनट में डेबिट दोदराय ने गोल किया. इस मैच को ओडिसा सरकार के मंत्रियों, अधिकारियों, भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्यों समेत 20 हजार दर्शकों ने देखा. मौके पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा क‍ि महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा जी की श्रद्धांजलि में राउरकेला के स्टेडियम का नामकरण बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम किया गया है. यहां 13 जनवरी से 29 जनवरी तक विश्वकप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इसके साथ ही साथ ओडि‍शा के कई प्रखंडों में खेल छात्रावास की शुरुआत भी की गई है. विश्व के सबसे बड़े बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राउरकेला में पहला मैच जीतने पर झारखंड हॉकी के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने टीम को बधाई दी. उन्‍होंने कहा क‍ि इस ऐतिहासि‍क स्‍टेड‍ियम में झारखंड ने पहला मैच जीता, हमारे खिलाड़ियों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया. गोलकीपर से लेकर फॉरवर्ड सभी खिलाड़ियों ने अपना शत-प्रतिशत द‍िया. टीम के मैनेजमेंट कोच, मैनेजर ने भी मेहनत की, जो मैच के दौरान नजर आया. झारखंड टीम के सदस्‍य  विजय महतो, लव लाइट कुजूर, रोहित बेसरा, डेबिट धनवार, प्रेम केरकेट्टा, जोसेफ टोपनो, सेट टोपनो, अमृत तिर्की, नवीन केरकेट्टा,अभिषेक गुड़िया,अभिषेक तिग्गा, सुखनाथ गुड़िया, सिमोन बोदरा, भीमसेन किस्कू, शिवम सिंह, प्रदीप, आतिश दोदराय, दनियाल सोय, कोच मनीष कुमार और मनोज प्रधान, मैनेजर - मनोज कोनबेगी. पड़ोसी राज्य ओडिशा की इस्पात नगरी राउरकेला की छेंड़ कॉलोनी में बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम बनाया गया है. यह व‍िश्‍व की सबसे बड़ी और आधुन‍िक सुव‍िधाओं से लैस स्‍टेड‍ियम है. सबसे खास बात यह है क‍ि जहां पहले राउरकेला नगर निगम कचरा फेंकता था, आज उस स्थान पर यह बेहद खूबसूरत और भव्‍य स्‍टेड‍ियम बनकर तैयार हो गया. यहां हॉकी व‍िश्‍वकप के मैच खेले जाएंगे. स्‍टेड‍ियम की वजह से इलाके की खूबसूरती बढ़ गई है. नोट : खबर अपडेट हो रही है. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-women-police-station-in-charge-arrested-red-handed-taking-bribe-acb-hazaribagh-took-action/">रामगढ़

महिला थाना प्रभारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी हजारीबाग ने की कार्रवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही