Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारतीय टीम में झारखंड की पहली महिला खिलाड़ी सरिता का चयन

Ranchi : मलेशिया में 14 से 19 जून तक आयोजित एशियन ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप के लिए झारखंड की सरिता कुमारी का चयन भारतीय टीम में हुआ है. सरिता झारखंड की पहली महिला खिलाड़ी होगी, जो इस चैंपियनशिप में भाग लेगी. एशियन जूनियर चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए इंडियन टीम शनिवार को मलेशिया रवाना हुई. साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव सरदार मनिंदर पाल सिंह ने झारखंड साइकिल संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक को यह जानकारी दी.

लोहरदगा जिले की रहने वाली है सरिता कुमारी

सरिता कुमारी मूल रूप से झारखंड की लोहरदगा जिले की रहने वाली है. वह वर्तमान में पटियाला में रहकर साइकिलिंग की ट्रेनिंग ले रही है. सरिता कुमारी ने अब तक जूनियर राष्ट्रीय स्तरीय खेलो इंडिया आदि प्रतियोगिता में कई पदक हासिल किया है. उनका भारतीय टीम में चयन होने पर खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा, झारखंड साइकलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मधुकांत पाठक, महासचिव शैलेंद्र पाठक, वरीय उपाध्यक्ष संदीप खन्ना, झारखंड साइकिलिंग संघ के उपाध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा, सुरेश कुमार, सुरजीत कुमार,अजय मुकुल टोप्पो, आईजक ग्लेडवीन रक्षित, विनय कुमार पांडे, झारखंड साइकिलिंग संघ के कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, शिर्डी सिंह, झारखंड साइकिलिंग संघ के संयुक्त सचिव विनय विभाकर, राजेश कुमार यादव, दिलीप गुप्ता शशिकांत पांडे, अभिषेक झा, दीपक हेंब्रम, आशु भाटिया, ओम प्रकाश गुप्ता, रितेश झा, चंद्र बहादुर सिंह, नरेश कुमार, शिव कुमार यादव, राजकुमार मेहता,अमित कुमार, रामकुमार भट्ट, प्रथम कुमार, जेएसएसपीएस प्रशिक्षक आदि समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी है. इसे भी पढ़ें – बंद">https://lagatar.in/nandini-can-see-with-closed-eyes-name-entered-in-india-book-of-records/">बंद

आंखों से देख सकती है नंदिनी !, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही