Search

 
 
 

झारखंड के फ्लोरेंस बारला ने 400 मीटर रिले के लिए किया क्वालिफाई

 
  • हांगझोऊ एशियाई खेल
Ranchi :  झारखंड के फ्लोरेंस बारला ने हांगझोऊ एशियाई खेलों में 400 मीटर रिले के लिए क्वालिफाई कर लिया है. भुवनेश्वर में शुक्रवार को खेली गयी 62वीं सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान फ्लोरेंस ने अपना सर्वश्रेष्ठ 53.33 सेकेंड का समय निकाला. दौड़ में वे पांचवें स्थान पर आये, लेकिन रिले टीम के लिए क्वालिफाई कर गये. तय नियमों के अनुसार रिले टीम में कुल 6 एथलीट होते हैं, जिनमें से चार भाग लेते हैं और दो एथलीट रिजर्व रहते हैं. सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता एशियाई खेलों के लिए क्वालिफाई टूर्नामेंट था. इसमें टॉप छह स्थान पर रहने वाले एथलीट एशियाई खेलों के रिले में भाग लेंगे, जबकि टॉप एथलीट रिले के साथ एकल में भी भाग लेंगे. फ्लोरेंस पूर्वोत्तर रेलवे, बिलासपुर में कार्यरत हैं. पहले झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसायटी के प्रशिक्षु थे. इसके बाद भाटिया एथलेटिक्स अकादमी में कोच आशु भाटिया से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. फ्लोरेंस की उपलब्धि पर जेसोवा की अध्यक्षा मिनी सिंह, एथलेटिक्स कोच, प्रशासक और खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है. इसे भी पढ़ें – अनुसंधान">https://lagatar.in/interactive-session-in-hackathon-on-rd/">अनुसंधान

व विकास पर हैकथॉन में इंटरएक्टिव सत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही