Search

 
 
 

नेशनल यूथ एथलेटिक्स में झारखंड के हिमांशु सिंह ने तोड़ा 21 साल पुराना रिकॉर्ड, झटका स्वर्ण

Ranchi News: इससे पहले यह रिकॉर्ड राजेश कालीरमन्ना के नाम था, जिन्होंने वर्ष 2005 में बेंगलुरु में 2.08 मीटर की कूद लगाई थी. इस स्पर्धा में असम के जुबिन गोहैन दूसरे और तमिलनाडु के शक्तिबेल वी.एन. तीसरे स्थान पर रहे. 1 से 3 सितंबर तक आयोजित इस चैंपियनशिप में राज्य के अन्य एथलीटों ने भी शानदार प्रदर्शन किया. 100 मीटर दौड़ में ममता मेरी मुर्मू चौथे स्थान पर रहीं.
 
एथलीट हिमांशु सिंह

Ranchi News: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के एथलीट हिमांशु सिंह ने 21 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया है. उन्होंने पंजाब के लुधियाना स्थित गुरुनानक स्टेडियम में आयोजित 21वीं नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में यह स्वर्णिम सफलता हासिल की. हिमांशु ने ऊंची कूद (हाई जंप) स्पर्धा में 2.09 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

इसे भी पढ़ें - 

 

इससे पहले यह रिकॉर्ड राजेश कालीरमन्ना के नाम था, जिन्होंने वर्ष 2005 में बेंगलुरु में 2.08 मीटर की कूद लगाई थी. इस स्पर्धा में असम के जुबिन गोहैन दूसरे और तमिलनाडु के शक्तिबेल वी.एन. तीसरे स्थान पर रहे. 1 से 3 सितंबर तक आयोजित इस चैंपियनशिप में राज्य के अन्य एथलीटों ने भी शानदार प्रदर्शन किया. 100 मीटर दौड़ में ममता मेरी मुर्मू चौथे स्थान पर रहीं. वहीं हेप्टाथलन में जयदीप उरांव और लंबी कूद में कमलेश उरांव पांचवें, जबकि 1000 मीटर दौड़ में सुभाष उरांव छठे स्थान पर रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही