Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विश्व के सबसे बड़े जूनियर एथलेटिक्स टैलेंट हंट में झारखंड के हिमांशु ने जीता स्वर्ण पदक

Ranchi : 10 से 12 फरवरी तक आयोजित 18वीं राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम के हिमांशु कुमार सिंह ने ट्रायथलन में स्वर्ण पदक जीता. हिमांशु ने बालक के 14 वर्ष ट्रायथलन के ग्रुप बी. में 1632 अंक लाकर स्वर्ण जीतने में सफलता हासिल की. वहीं इस स्पर्धा का रजत दामु गणेश (आंध्रप्रदेश) 1616 अंक लाकर और सूरज सिंह (उत्तराखंड) ने 1608 के साथ कांस्य पदक जीता. ट्रायथलन ग्रुप बी में देश भर से 227 प्रतिभागियों ने भाग लिया था. ट्रायथलन ग्रुप बी में 60 मीटर दौड़, स्टैंडिंग जंप एवं स्टैंडिंग ऊंची कूद की स्पर्धा होती है. इस प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली एवं बिहार स्पोर्ट्स डेवलपमेंट ऑथोरिटी, पटना द्वारा पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, पटना में हो रहा है. विश्व के सबसे बड़े जूनियर एथलेटिक्स टैलेंट हंट में झारखंड के 24 जिलों समेत देश भर के 599 जिलों से 5472 एथलीट भाग ले रहे हैं.

इन्होंने दी बधाई

हिमांशु की इस उपलब्धि के लिए खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष सह झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकांत पाठक , झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सीडी सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष झा, अंतरराष्ट्रीय तकनीकी पदाधिकारी एसके पांडेय, झारखंड एथलेटिक्स संघ के एसोसिएट उपाध्यक्ष डॉ प्रभात शंकर, कोच सह साई सैग कोच बिनोद सिंह, कोच आशू भाटिया, योगेश यादव, प्रभात रंजन तिवारी, शैलेश शर्मा, वरुण कुमार, प्रभाकर वर्मा, किरण रानी, आलोक मिश्रा, संजय त्रिपाठी, सिकंदर महतो, सुखेर भगत, रविन्द्र मुर्मू, अजीत साहू, फादर रामू, राकेश सिंह, रणवीर सिंह, अजय नायक, सरोज यादव, अरविंद कुमार, शशांक भूषण सिंह, सिद्धू किस्कू, अनवर समेत संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी. इसे भी पढ़ें – मीडिया">https://lagatar.in/media-cup-cricket-kharkai-defeated-kanchi-and-swarnrekha-beat-bhairavi/">मीडिया

कप क्रिकेट : खरकई ने कांची और स्वर्णरेखा ने भैरवी को दी मात
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही