Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड की जूनियर टीम नाइन ए साइड फुटबॉल टूर्नामेंट की उपविजेता बनी

Ranchi : झारखंड की जूनियर टीम नाइन ए साइड फुटबॉल टूर्नामेंट की उपविजेता बनी. पश्चिम बंगाल के राज कॉलेज ग्राउंड झारग्राम में आयोजित इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला असम और झारखंड के बीच खेला गया. झारखंड की टीम ने असम को कड़ी टक्कर दी. कांटे की टक्कर में झारखंड की टीम पेनाल्टी शूटआउट में मैच हार गई. बता दें कि पश्चिम बंगाल नाइन ए साइड फुटबॉल संघ के तत्वावधान में 11वीं जूनियर अंडर 19 आयु वर्ग राष्ट्रीय नाइन ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 5 मई से 7 मई तक किया गया था. प्रतियोगिता में कुल 12 राज्य की टीमों ने भाग लिया. इस प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने अपने पूल लीग मैच में केरला को 4-0, गोवा को 2-0, त्रिपुरा को 2-1 एवं पश्चिम बंगाल को 3-2 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई एवं सेमीफाइनल में बिहार को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. फाइनल में असम के साथ कड़े मुकाबले में पेनाल्टी शूटआउट में पराजित होकर झारखंड टीम उपविजेता रही. झारखंड टीम के उपविजेता बनने पर संघ के सभी पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी. टीम इस प्रकार है - प्रीत तिग्गा (कप्तान), सचिदानंद टोप्पो, नितेश सोरेंग, आशिम अनुपम गुमला से, अनुज लामा, आशीष गारी, आर्यन कच्छप, आकाश कच्छप रांची से, राजा बानरा, साहिल कंडेयांग चाईबासा से, रवि मुंडा बोकारो से, राकेश कुमार चौधरी, रेहान अंसारी धनबाद से, भूपेन्द्र प्रधान, राहुल महतो खूंटी से, कोच सागर विश्वास, मैनेजर वाहिद अंसारी. (पलामू">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/">(पलामू

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
इसे भी पढ़ें : 50">https://lagatar.in/50-wives-more-than-30-children-name-is-roopchand/">50

पत्नियां, 30 से ज्यादा बच्चे, नाम है ”रूपचंद”
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही