Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नेशनल कैडेट जूडो चैंपियनशिप में झारखंड के मानस को रजत पदक समेत खेल जगत की तीन खबरें एक साथ

Advertisement
Advertisement
Ranchi : 5 जुलाई से 10 जुलाई तक कर्नाटका में आयोजित नेशनल कैडेट जूडो चैंपियनशिप 2023 में झारखंड के मानस कुमार राय ने 81 केजी वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया. मानस ने प्रतियोगिता में हरियाणा, मणिपुर और दिल्ली के खिलाड़ी को परास्त कर फाइनल में प्रवेश किया था. फाइनल में राजस्थान के खिलाड़ी से कड़े मुकाबले में हार का सामना करते हुए रजत पदक से संतोष करना पड़ा. इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए झारखंड जूडो संघ के अध्यक्ष केएन त्रिपाठी एवं महासचिव परीक्षित तिवारी ने प्लेयर्स को ढेर सारी शुभकामनाएं दी और भविष्य में झारखंड के लिए बाकी बच्चों को और भी राज्य के लिए पदक लाने के लिए प्रोत्साहित किया. आने वाले समय में संघ अपने प्रयासों से देश को झारखंड राज्य से ओलंपिक लेवल में पदक दिलाने के लिए प्रयासरत है और बच्चों के लगन और मेहनत को ध्यान में रखते हुए उनके प्रैक्टिस के लिए बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करने की कोशिश में निरंतर लगा है.

मेकॉन फुटबॉल टीम के लिए चयन ट्रायल, 120 खिलाड़ियों ने लिया भाग

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/16-6.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रविवार को मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब द्वारा मेकॉन फुटबॉल टीम के चयन ट्रायल का आयोजन किया. मेकॉन स्टेडियम में हुए इस ट्रायल में पूरे झारखंड से लगभग 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया. इसमें से 18 खिलाड़ी को शॉर्ट लिस्ट किया गया है, जिसमें से अंतिम चयन 12 जुलाई को चयन समिति की बैठक में किया जाएगा. बता दें कि चुने गए खिलाड़ियों को स्टाइपेंड भी दी जाएगी. इस चयन में मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब के अधिकारी अभिषेक चौधरी, सिद्धार्थ बेले, विपिन गुप्ता, अंजलु बसुमतारी, विशाल नागपुरकर, हिंदुआ खलखो, संतोष वाल्मिकी, अनिल लिंडा, एस पुहान मौके पर मौजूद थे.

दो दिवसीय स्व. अमिताभ चौधरी मेमोरियल बैंडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/17-6.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रविवार को गांधीनगर बैडमिंटन एकेडमी एवं रिलेशंस के संयुक्त तत्वावधान में गांधीनगर रिक्रिएशन क्लब में आयोजित दो दिवसीय स्व. अमिताभ चौधरी मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन हुआ. इस प्रतियोगिता में 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया. समापन समारोह के मुख्य अतिथि डीएवी गांधीनगर स्कूल के प्राचार्य डॉ. एसके सिन्हा, रंजीत सिंह, विशिष्ठ अतिथि के रूप में डॉ. मनीष कुमार, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, संजर खान, सरोज कांत मिश्रा,राहुल कुमार दुबे, गोविंद झा समेत सभी अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया. फाइनल मैच के परिणाम  जूनियर बालक वर्ग में आशुतोष ने रक्षित को 15-10 ,15- 13 से हराया, प्रथम आशुतोष कुमार, द्वितीय रक्षित और तीसरे स्थान पर अनुराग रहे. वहीं सीनियर बालक वर्ग में तन्मय ने आदया को 21- 15, 21- 18 से हराया प्रथम तन्मय, द्वितीय आदया, तृतीय ईशान रहे. वहीं बालिका वर्ग में भूमिका ने काजल को 15-10, 15-09 से हराया प्रथम भूमिका, द्वितीय काजल और तृतीय टीटू रहे. इसे भी पढ़ें : अब">https://lagatar.in/now-bus-service-restored-for-four-cities-including-hazaribagh-to-patna-deoghar/">अब

हजारीबाग से पटना, देवघर समेत चार शहरों के लिए बस सेवा बहाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही