Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वर्चस्व की जंग में झारखंड के मोस्ट वांटेड की रोहतास में हत्या

Advertisement
Advertisement
Rohtas : झारखंड व विहार के कुख्यात अपराधी कल्लू खां को अपराधियों ने वर्चस्व की जंग में गोली मार कर हत्या कर दी. घटना रोहतास जिला के शिवसागर थाना क्षेत्र के कैथी गावं में  शनिवार की अहले सुबह घटी. हत्या का आरोप कल्लू खां की पत्नी रानी खातून ने गांव के ही अपराधियों इजहार खां, शेरू खां, इबरार खां, प्रिंस व गाजर खां पर लगाई है. कल्लू खां की पत्नी रानी खातून कोनार पंचायत के मुखिया प्रत्याशी है. सूचना मिलते ही पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. एसपी आशीष भारती ने हत्या की पुष्टि करते हुए हत्याकांड में शामिल अपाराधियों की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम डीएसपी विनोद रावत के नेतृत्व में गठन करने की बात कही है.

अपराधियों ने पांच गोली मारी

रानी खातून ने बताया कि 11 बजे दिन में चुनाव रैली को लेकर हम और हमारे पति गावं के लोगों से रैली में आने के लिए कह रहे थे कि अचानक एक घर में पहले से ही घात लगाए बैठे अपराधियों ने मेरे सामने ही गोली मार कर हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि मेरे पति को अपराधियों ने पांच गोली मारी. सभी फरार हो गये. सूचना के अनुसार दो साल पूर्व गांव के ही वर्तमान बीडीसी सदस्य इजहार खां को गोली मार कर फरार हो गया था. इजहार खां इलाज के बाद बच गया। लोग इसी रंजिश में कल्लू खां की हत्या का अनुमान लगा रहे हैं. इसे भी पढें - बिहारः">https://lagatar.in/bihar-shahabuddins-daughters-royal-wedding-invitation-to-shahrukh-and-sanjay-dutt-too/">बिहारः

शहाबुद्दीन की बेटी की शाही शादी, शाहरूख और संजय दत्त को भी निमंत्रण

वर्षों से अपराध की दुनिया में सक्रिय था कल्लू खां

कल्लू खां पिछले बीस वर्षों से रोहतास जिला व झारखंड में आपराध के दुनिया में सक्रिय था. कल्लू खां पर रोहतास जिला व झारखंड के विभिन्न थानो में हत्या, लूट, छिनैती व हाजत से भागने जैसी दर्जनों घटनाओं में प्राथमिकी दर्ज है. बताया जाता है कि कल्लू खां किसी मामलें तीन माह पूर्व ही सासाराम जेल से रिहा हुआ था. रिहा होने के बाद अपनी पत्नी रानी खातून को कोनार पंचायत से मुखिया का चुनाव लड़वा रहा था. इसे भी पढें - कार">https://lagatar.in/police-caught-liquor-taking-car-to-bihar/">कार

से बिहार ले जा रही शराब पुलिस ने पकड़ी
wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही