New delhi : झारंखंड की दो हस्तियों को सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति श्री कोविंद ने झारखंड के नागपुरी गीतकार मधु मंसूरी हंसमुख और सरायकेला के छऊ गुरु शशधर आचार्य को पद्मश्री से सम्मानित किया. 2020 में ही इन्हें पद्मश्री सम्मान दिये जाने की घोषणा की गयी थी. इस सम्मान से झारखंड वासी भी गौरांवित महसूस कर रहे हैं. मालूम हो कि मधु मंसूरी हंसमुख रांची जिले के रातू प्रखंड के सिमलिया गांव के रहने वाले हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस, सुषमा स्वराज और अरुण जेटली को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा गया. इस समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-छतरपुर:">https://lagatar.in/chhatarpur-police-raided-and-destroyed-java-mahua-liquor-smugglers-absconding/">छतरपुर:
पुलिस ने छापेमारी कर जावा महुआ किया नष्ट, शराब तस्कर फरार
की बची हुई सीटों के लिये नामंकन प्रक्रिया शुरू
पुलिस ने छापेमारी कर जावा महुआ किया नष्ट, शराब तस्कर फरार
मधु मंसूरी ने झारखंड आंदोलन में अहम भूमिका निभाई
विदित हो कि मधु मंसूरी हंसमुख ने झारखंड आंदोलन में अहम भूमिका निभाई. इन्हें नागपुरी गीतों का राजकुमार कहा जाता है. जल-जंगल-जमीन और झारखंड आंदोलन पर इन्होंने कई गीत लिखे हैं. पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त करने के बाद मधु मंसूरी हंसमुख ने कहा है कि वह यह सम्मान झारखंड के श्रोताओं को समर्पित करते हैं. इसे भी पढ़ें-बीएड">https://lagatar.in/nomination-process-started-for-remaining-seats-of-bed/">बीएडकी बची हुई सीटों के लिये नामंकन प्रक्रिया शुरू
Leave a Comment