Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

27वीं राष्ट्रीय रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता में झारखंड के नारायण ने जीता स्वर्ण पदक

Ranchi : 7 से 10 जनवरी तक महाराष्ट्र साइकिलिंग एसोसिएशन एवं साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 27वें नेशनल सीनियर, जूनियर, सब जूनियर रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप का आयोजन महाराष्ट्र के नासिक में किया गया. प्रतियोगिता के अंडर 16 बालक वर्ग में मास स्टार्ट स्पर्धा में 40 किलोमीटर की दूरी 01:31: 20 सेकेंड में पूरी कर नारायण महतो ने स्वर्ण पदक जीता. स्वर्ण पदक विजेता नारायण महतो झारखंड के बोकारो जिला का रहनेवाला है.

इन्होंने दी बधाई

पदक जीतने पर नारायण महतो एवं पुरुष बालक टीम प्रशिक्षक जितेंद्र महतो, सहायक प्रशिक्षक प्रथम कुमार शर्मा, बालिका टीम प्रशिक्षका गुलनची बांडा व टीम मैनेजर नरेश कुमार महतो को झारखंड साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक, झारखंड साइकिल संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक, वरीय उपाध्यक्ष संदीप खन्ना, झारखंड साइकिलिंग संघ के उपाध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा, सुरेश कुमार, सुरजीत कुमार, अजय मुकुल टोप्पो, आईजक ग्लेडवीन रक्षित, विनय कुमार पांडे, झारखंड साइकिलिंग संघ के कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, शिर्डी सिंह, झारखंड साइकिलिंग संघ के संयुक्त सचिव विनय विभाकर, राजेश कुमार यादव, दिलीप गुप्ता, शशिकांत पांडे, अभिषेक झा, दीपक हेंब्रम, आशु भाटिया, ओम प्रकाश गुप्ता, रितेश झा, अमित कुमार, रामकुमार भट्ट ने बधाई दी है. इसे भी पढ़ें – छठे">https://lagatar.in/government-should-remove-discrepancy-in-sixth-pay-scale-teachers-should-get-benefit-of-macp/">छठे

वेतनमान में विसंगति दूर करे सरकार, शिक्षकों को मिले एमएसीपी का लाभ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही