Search

 
 
 

दिल्ली में झारखंड का नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन 8 से, निवेश व विजन-2050 पर रहेगा फोकस

झारखंड सरकार राज्य के दीर्घकालिक विकास लक्ष्य 'विजन-2050' को गति देने के उद्देश्य से 8 और 9 जुलाई को नई दिल्ली में दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का आयोजन करने जा रही है. सूचना प्रौद्योगिकी, उद्योग और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में देश-विदेश के उद्योगपति, निवेशक, नीति-निर्माता और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल होंगे. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य झारखंड में औद्योगिक निवेश, सूचना प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ई-गवर्नेंस और पर्यटन के क्षेत्र में नई संभावनाओं को बढ़ावा देना है.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi : झारखंड सरकार राज्य के दीर्घकालिक विकास लक्ष्य 'विजन-2050' को गति देने के उद्देश्य से 8 और 9 जुलाई को नई दिल्ली में दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का आयोजन करने जा रही है. सूचना प्रौद्योगिकी, उद्योग और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में देश-विदेश के उद्योगपति, निवेशक, नीति-निर्माता और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल होंगे. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य झारखंड में औद्योगिक निवेश, सूचना प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ई-गवर्नेंस और पर्यटन के क्षेत्र में नई संभावनाओं को बढ़ावा देना है.


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आईटी विभाग की सचिव पूजा सिंघल और उद्योग विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने झारखंड मंत्रालय में मुलाकात कर औपचारिक आमंत्रण दिया. इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष सचिव राजीव लोचन बक्शी भी उपस्थित रहे.

Uploaded Image

सीएम को दिया आमंत्रण


दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान झारखंड सरकार विभिन्न नई नीतियों के प्रारूप उद्योग जगत और अन्य हितधारकों के सामने रखेगी. इनमें झारखंड एआई पॉलिसी, इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसी, टूरिज्म पॉलिसी, टेक्सटाइल पॉलिसी, जियाडा रेगुलेशन और पीपीपी पॉलिसी सहित कई अहम नीतियों के कॉन्सेप्ट पेपर जारी किए जाएंगे. साथ ही निवेशकों और विशेषज्ञों से सुझाव लेकर इन्हें अंतिम रूप देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.


पहले दिन आईटी, एआई और डिजिटल गवर्नेंस पर होगा मंथन

सम्मेलन के पहले दिन डिजिटल गवर्नेंस, आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर विस्तृत चर्चा होगी. इस दौरान राज्य में आईटी पार्क, डिजिटल सेवाओं और एआई आधारित निवेश की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा. सरकार और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के बीच बी2जी (B2G) बैठकें भी होंगी. इसी दिन आईटी विभाग और विभिन्न कंपनियों के बीच कई महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर होने की भी संभावना है.


दूसरे दिन निवेश और पर्यटन पर रहेगा जोर

कार्यक्रम के दूसरे दिन औद्योगिक निवेश, समावेशी विकास और पर्यटन क्षेत्र पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे. राज्य की पर्यटन और औद्योगिक संभावनाओं को निवेशकों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा और नए उद्योगों की स्थापना को लेकर हितधारकों के साथ चर्चा होगी. इसी दौरान कई बड़े औद्योगिक समूहों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे. साथ ही सरकार की नई नीतियों के ड्राफ्ट और विभिन्न डिजिटल पोर्टलों का औपचारिक शुभारंभ भी किया जाएगा.


झारखंड सरकार का मानना है कि यह आयोजन राज्य में निवेश आकर्षित करने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने और 'एक्सप्लोर इंफिनाइट अपॉर्चुनिटीज' की अवधारणा को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा. सम्मेलन का समापन झारखंड की लोक संस्कृति, संगीत और नृत्य पर आधारित सांस्कृतिक संध्या के साथ होगा, जिसमें देश-विदेश से आए अतिथि शामिल होंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही