Search

 
 
 

रेल मंत्री से मिले झारखंड के एनडीए सांसद, झारखंड को अलग रेलवे जोन बनाने की मांग

 
Ranchi : झारखंड के एनडीए सांसदों ने केंद्रीय रेलमंत्री से झारखंड को अलग रेलवे जोन बनाने की मांग की है. सांसद जयंत सिन्हा के नेतृत्व में राज्यसभा सांसद आदित्य साहू और दीपक प्रकाश ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर उन्हें मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा. इस ज्ञापन में राज्य के सभी 11 भाजपा और एक आजसू सांसद का हस्ताक्षर है. सांसदों ने कहा कि झारखंड से वंदे भारत एक्सप्रेस समेत राजधानी और इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का परिचालन हो रहा है. इसके साथ वृहद स्तर पर राज्य में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास जारी है. ऐसे में अधिक रेल ट्रैफिक होने के कारण झारखंड को अलग रेलवे जोन बनाया जाना चाहिए. इससे राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी. इसे भी पढ़ें : कोल">https://lagatar.in/coal-india-marathon-tomorrow-pt-usha-reached-ranchi-ccl-cmd-says-all-preparations-complete/">कोल

इंडिया मैराथन कल, पीटी ऊषा पहुंची रांची, CCL CMD बोलें- सभी तैयारी पूरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही