Search

 
 
 

झारखंड की एकमात्र महिलाओं की एफपीओ कंपनी दिल्ली में सम्मानित

 
Hazaribagh: हजारीबाग के चुरचू प्रखंड के चरण इलाके में महिलाओं के एक समूह ने इतिहास रच दिया. ये किसान महिलाएं अपना एफपीओ चलाती हैं. इस कंपनी के सभी निदेशक महिलाएं हैं. जो सुदूरवर्ती आदिवासी क्षेत्र से आती हैं. इन्होंने अपने मेहनत के बल पर 1 साल में ढाई करोड रुपए का व्यवसाय किया है. इस व्यवसाय में जहां कृषि उत्पादन की खरीद बिक्री की गई वही हैंडीक्राफ्ट और पशुधन की भी खरीद बिक्री की गई. चुरचू नारी उर्जा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष महिलाएं हैं. जिन्होंने सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को एकजुट किया और कंपनी बनाया और उनसे खेती करवा कर उनके उत्पाद को बाजार में बेचा. आज इस कंपनी की 2500 से अधिक अंक धारक हैं. जिसका 18 लाख रुपया अंश पूंजी है और 7000 से अधिक महिला किसान इस कंपनी से जुड़ी है. इस कंपनी ने पूरे देश भर में सबसे अधिक सब्जियों का व्यापार करने में पहला स्थान बनाया है. चुरचू नारी ऊर्जा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी का गठन 6 जून 2018 में हुआ था. इस कंपनी का एकमात्र उद्देश्य महिला किसानों को एकजुट कर उनके जीवन स्तर को ऊंचा करना है. शुरुआती दौर में कई समस्याओं का इन्हें सामना करना पड़ा. लेकिन कुछ महिलाओं के द्वारा शुरू किया गया यह प्रयास धीरे-धीरे रंग लाया. आज इस कंपनी के 7000 से अधिक महिला किसान सदस्य हैं. जिनमें  लगभग 2500 महिला अंश धारक हैं. यही नहीं है 18 लाख रुपया इनका अंश पूंजी है. इस वित्तीय वर्ष में इन्होंने दो करोड़ 75 लाख रुपए की कृषि उत्पाद बेचकर इतिहास रच दिया. देशभर में बेहतरीन काम करने को लेकर दिल्ली में 17 दिसंबर को लाइवलीहुड सम्मिट एफपीओ इंपैक्ट अवार्ड 2021 से इन्हें सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन रोबो बैंक, नाबार्ड, नीति आयोग के सहयोग से किया गया. जिसमें देशभर के छोटे-बड़े 450 एपीओ ने हिस्सा लिया था. लघु श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल करने पर कंपनी की चेयरमैन सुमित्रा देवी का खुशी का ठिकाना नहीं है. उनका कहना है कि यह हमारा प्रयास नहीं 7000 महिला किसानों की मेहनत का रंग है जो आज पूरे देश भर में दिख रहा है. हम लोगों का उद्देश्य है महिलाओं को एकजुट करना और उनसे खेती संबंधि काम करवाना. मैट्रिक पास सुमित्रा देवी ने खुद भी मेहनत किया. कंप्यूटर से लेकर लेखा-जोखा तक की जानकारी ली.         हजारीबाग बाजार समिति के सचिव राकेश सिंह बताते हैं कि महिलाओं की इस कम्पनी ने इनाम के जरिये लगभग 65 लाख का कारोबार किया है. जिसमें 50 का डिजिटल पेमेंट भी प्राप्त हुआ है. यह एफपीओ नारी सशक्तिकरण का सबसे बड़ा उदाहरण है. महिलाओं का प्रयास अब रंग ला रहा है. इन्हें दिल्ली में भी सम्मानित किया जा रहा है. आने वाले समय में यह एफपीओ और अच्छा काम करे इसके लिए बाजार समिति हमेशा तैयार है. इसे भी पढ़ें- अब">https://lagatar.in/now-harish-rawat-also-opened-a-front-against-congress-raised-serious-questions-on-the-organization/">अब

हरीश रावत ने भी कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, संगठन पर गंभीर सवाल उठाये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही