Ranchi: झारखंड की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से हाईटेक होगी. इसके तहत ऐसेट की मैपिंग के साथ कंज्यूमर की इंडेक्सिंग भी की जाएगी. इस नए प्रोजेक्ट के तहत जीआईएस डेटा बेस के साथ एप्लिकेशन का निर्माण और अपग्रेडेशन भी शामिल है. यह पूरा प्रोजेक्ट पांच साल में पूरा किया जाएगा. इसमें दो साल तक क्रियान्वयन और तीन साल तक सुविधा प्रबंधन सेवाएं प्रदान की जाएंगी. इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम के संचालन में उन्नत जीआईएस तकनीक का समावेश करना है. इसे भी पढ़ें -गुमला">https://lagatar.in/gumla-7-members-of-a-family-in-chainpur-consumed-pesticide-mistaking-it-for-flour-admitted-to-hospital/">गुमला
: चैनपुर में एक ही परिवार के 7 लोगों ने आटा समझ खायी कीटनाशक, अस्पताल में भर्ती
की कार्यकर्ता संवाद यात्रा का छठा चरण 5 जनवरी से, पहले दिन मोतिहारी में कार्यक्रम [wpse_comments_template]
: चैनपुर में एक ही परिवार के 7 लोगों ने आटा समझ खायी कीटनाशक, अस्पताल में भर्ती
आरईपीएल को किया गया है नियुक्त
इस प्रोजेक्ट के लिए बिजली वितरण निगंम ने रूद्राभिषेक इंटरप्राइसेस लिमिटेड(आरइपीएल) को नियुक्त किया है. यह प्रोजेक्ट भारत सरकार के रिवैम्पड डिस्ट्रिब्यूशन सेक्टर स्कीम(आरडीएसएस) का हिस्सा है. इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य उपभोक्ताओं को गुणवत्ता युक्त सस्ती बिजली की आपूर्ति करना है.क्या होगा काम और क्या होगा फायदा
• फील्ड सर्वे कर विद्युत परिसंपत्तियों और उपभोक्ता संपत्तियों का मानचित्रण किया जाएगा • मौजूदा डेटा को क्लाउड प्लेटफॉर्म पर स्थानांतरित किया जाएगा. • एंटरप्राइज-ग्रेड जीआईएस सॉफ्टवेयर की तैनाती की जाएगी • वितरण नेटवर्क के लिए आधारभूत डेटा प्रणाली तैयार किया जाएगा. • मीटर रीडिंग, बिलिंग और ऊर्जा लेखा-जोखा में सुधार किया जाएगा. • जेबीवीएनएल की बुनियादी ढांचे और सेवा वितरण को आधुनिक और स्मार्ट नेटवर्क प्रबंधन तथा तकनीकी एकीकरण के माध्यम से उन्नत किया जाएगा. • मजबूत डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रदान किया जाएगा • सटीक उपभोक्ता डेटा प्रबंधन को सुनिश्चित किया जाएगा • बिजली कटौती को कम किया जाएगा. ऊर्जा हानि को न्यूनतम किया जाएगा. • रियल-टाइम निगरानी और तेज़ फॉल्ट का त्वरित समाधान किया जाएगा. इसे भी पढ़ें -तेजस्वी">https://lagatar.in/sixth-phase-of-tejashwis-worker-darshan-cum-dialogue-program-from-january-5/">तेजस्वीकी कार्यकर्ता संवाद यात्रा का छठा चरण 5 जनवरी से, पहले दिन मोतिहारी में कार्यक्रम [wpse_comments_template]
Leave a Comment