Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अब 19 जून से खुलेंगे झारखंड के निजी स्कूल, पासवा का निर्णय

Ranchi : झारखंड के निजी स्कूल 12 से 17 जून तक बंद रहेंगे. यह निर्णय गर्मी के बढ़ने की वजह से प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) ने ली है. यहां बता दें कि राजधानी के कई निजी स्कूल गर्मी छुट्टी के बाद 12 जून से खुलने वाले थे. लेकिन बढ़े हुए पारा और हीट वेब की वजह से छुट्टी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.वहीं जून के पहले सप्ताह में 10वीं व 12वीं में 80% से अधिक नंबर लाने वाले छात्र-छात्राओं को पासवा सम्मानित भी करेगा. उपरोक्त बातें पासवा के अध्यक्ष आलोक दुबे ने प्रेस वार्ता के दौरान कही. [caption id="attachment_664577" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/alok-du.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पासवा के अध्यक्ष आलोक दुबे[/caption] इससे आगे कहा कि राज्य में गर्मी बढ़ गयी है. झारखंड का कोई ऐसा जिला नहीं है, जिसका टेंपरेचर 40 या उससे पार ना हो, ऐसे में स्कूल खोलकर बच्चों को बुलाना उनके स्वास्थ्य के साथ खेलने के बराबर है. ऐसे में हमलोगों ने पासवा की बैठक की और यह निर्णय लिया कि 12 जून से 17 जून तक स्कूल बंद रहेगी. वहीं 19 जून से स्कूल खुलेगी. इससे पहले पासवा ने मुख्यमंत्री और शिक्षा सचिव के रवि कुमार को भी गर्मी की छुट्टी बढ़ाने का आग्रह कर चुके हैं, इसके लिए पत्र भी लिखा जा चुका है. इसे भी पढ़ें - जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-water-supply-started-in-bagbeda-housing-colony-after-72-hours/">जमशेदपुर

: 72 घंटे के बाद बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में पानी सप्लाई शुरू

15000 छात्र-छात्रा होंगे सम्मानित

आलोक दुबे ने जानकारी दी कि जुलाई के पहले सप्ताह में झारखंड के लगभग 15000 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा. इसके लिए रजिस्ट्रेशन पासवा कार्यालय रांची और सोशल मीडिया के माध्यम से भी होगा. हालांकि अभी डेट फाइनल नहीं की गई है, लेकिन संभवत जुलाई के पहले सप्ताह में किया जाएगा. इसे भी पढ़ें - चक्रवाती">https://lagatar.in/cyclonic-storm-biparjoy-took-a-severe-form-will-reach-kutch-in-gujarat-on-june-15-125-135-km-winds-will-blow-at-an-hourly-speed/">चक्रवाती

तूफान बिपरजॉय ने विकराल रूप लिया, 15 जून को गुजरात के कच्छ पहुंचेगा, 125-135 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही