Search

 
 
 

नेशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप में झारखंड के राणा ने जीता तीसरा पदक

 
Ranchi : नेशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए झारखंड के राणा प्रताप ने शनिवार को अपना तीसरा पदक जीता. 16 से 20 अगस्त तक भारतीय तैराकी महासंघ के तत्वावधान में ओड़िशा राज्य एक्वाटिक एसोसिएशन द्वारा भुवनेश्वर में आयोजित 39वीं सब जूनियर और 49वीं जूनियर नेशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप के 100 मी ब्रेस्ट स्ट्रोक में राणा ने 01:04.86 के समय के साथ रजत पदक हासिल किया. इससे पहले प्रतियोगिता के पहले दिन 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक जूनियर बॉयज में राणा ने रजत पदक और शुक्रवार को 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में नेशनल रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता था.  इस उपलब्धि पर झारखंड तैराकी संघ के लाइफ चेयरमैन राम बालक सिंह, अध्यक्षा बरखा सिन्हा, वरीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार तिवारी, अर्चित आंनद, शैलेश सहाय, श्रवण जवान, आतिस सिंह, राकेश पाठक, सुरजीत सिंह , कोषाध्यक्ष अमर सिंह, देवाशीष , आजाद पाठक के साथ साथ संघ के अन्य सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी. इसे भी पढ़ें – देश">https://lagatar.in/countrys-biggest-minority-scholarship-scam-exposed-53-beneficiaries-fake-cbi-will-investigate/">देश

के सबसे बड़े अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले का खुलासा, 53% लाभार्थी फर्जी, CBI करेगी जांच
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही