Search

 
 
 

बकरीद में झारखंड के धार्मिक स्‍थलों पर रहेगा कड़ा पहरा,13 जिलों में 4000 अतिरिक्त पुलिस की होगी तैनाती

 
Ranchi : बकरीद को लेकर झारखंड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. हाल के दिनों में सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है. सभी संवेदनशील क्षेत्रों की गतिविधियों पर नजर रखा जा रहा है. राज्य में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर राज्य के 13 जिलों में 26 जून से लेकर 29 जून तक 4000 अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. इसको लेकर आईजी अभियान द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है.

सभी धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राज्य के लगभग सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों खासकर मस्जिद व मंदिरों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. वहां प्रतिनियुक्त होने वाले जवानों व पदाधिकारियों को सख्त निर्देश है कि वे किसी भी परिस्थिति में किसी की भी धार्मिक भावना को ठेस नहीं पहुंचाने दें. शरारती तत्व धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. मंदिरों के आसपास कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं फेंककर माहौल को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, इस पर नजर रखने के लिए सुरक्षा बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है.

किस जिले में कितने अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती

रांची : 700 लाठी बल, एक अश्रु गैस दस्ता, एक बम निरोधक दस्ता. इसके अलावा जैप और आईआरबी के नौ इक्को की तैनाती होगी.
लोहरदगा : 300 लाठी बल
जमशेदपुर : 300 लाठी बल आरएपी की दो कंपनी, अश्रु गैस और बम निरोधक दस्ता एक.
पलामू : 200 लाठी बल और बम निरोधक दस्ता एक.
हजारीबाग : 350 लाठी बल, आरएपी की 6 कंपनी, अश्रु गैस दस्ता.
गिरिडीह : 350 लाठी बल, आरएपी 5 कंपनी, एक अश्रु गैस दस्ता.
बोकारो : 350 लाठी बल
धनबाद : 300 लाठी बल
सरायकेला : 100 लाठी बल
चतरा : 100 लाठी बल
कोडरमा: 100 लाठीबल
साहिबगंज : 150 लाठी बल
 दुमका : 150 लाठी बल
इसे भी पढ़ें – कांटाटोली">https://lagatar.in/kantatoli-flyover-construction-entry-of-vehicles-will-be-banned-from-10-pm-on-june-23/">कांटाटोली

फ्लाइओवर निर्माणः 23 जून को रात 10 से सुबह 6 बजे तक वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही