Search

 
 
 

GST में कटौती के कारण अक्टूबर में झारखंड की कमाई 456 करोड़ कम हुई

Ranchi : झारखंड के लिए अच्छी खबर नहीं है. केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में कटौती की वजह से झारखंड सरकार को अक्टूबर माह में 456 करोड़ रुपये कम टैक्स मिलेगा. यह पिछले साल अक्टूबर माह में हुई कमाई से 15 प्रतिशत कम है. पिछले साल (2024) में जीएसटी से झारखंड सरकार को 2974 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी, जबकि इस साल 2518 करोड़ रुपये.
 

Lagatar Desk

Ranchi : झारखंड के लिए अच्छी खबर नहीं है. केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में कटौती की वजह से झारखंड सरकार को अक्टूबर माह में 456 करोड़ रुपये कम टैक्स मिलेगा. यह पिछले साल अक्टूबर माह में हुई कमाई से 15 प्रतिशत कम है. पिछले साल (2024) में जीएसटी से झारखंड सरकार को 2974 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी, जबकि इस साल 2518 करोड़ रुपये. 

 

जीएसटी काउंसिल ने जो आंकड़ा जारी किया है, उसके मुताबिक 20 राज्यों व केंद्रशासित राज्यों की कमाई पर असर पड़ा है. यानी 20 राज्यों को को टैक्स वसूली में नुकसान उठाना पड़ा है. सबसे अधिक नुकसान पुडुचेरी को 24 प्रतिशत हुआ है. जबकि हिमाचल प्रदेश को 17 प्रतिशत का नुकसान हुआ है.  15 प्रतिशत नुकसान के साथ झारखंड तीसरे नंबर है

 

इसके विपरित आंकड़े बताते हैं कि अक्टूबर माह में जीएसटी की वसूली में दो प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. पिछले साल अक्टूबर माह में 1,45,052 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी, जबकि इस साल 1,42,251 करोड़ रुपये की. इसका फायदा केंद्र सरकार को मिलेगा. लेकिन राज्यों की हालत पतली होती चली जायेगी. 

 

देश के 20 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों की कमाई में कमी का आंकड़ा

राज्य/केंद्रशासित प्रदेश
अक्टूबर 2024 (₹ करोड़)
अक्टूबर 2025 (₹ करोड़)
अंतर (₹ करोड़)
प्रतिशत कमी
आंध्र प्रदेश
3,815
3,490
-325
-9%
असम
1,478
1,440
-38
-3%
चंडीगढ़
243
233
-10
-4%
छत्तीसगढ़
2,656
2,598
-58
-2%
दिल्ली
8,660
8,538
-122
-1%
गोवा
559
545
-14
-3%
हिमाचल प्रदेश
867
722
-145
-17%
जम्मू और कश्मीर
608
551
-57
-9%
झारखंड
2,974
2,518
-456
-15%
केरल
2,896
2,833
-63
-2%
मध्य प्रदेश
3,649
3,449
-200
-5%
मणिपुर
67
65
-2
-3%
मेघालय
164
161
-3
-2%
मिजोरम
41
40
-1
-3%
पुदुचेरी
252
192
-60
-24%
राजस्थान
4,469
4,330
-139
-3%
सिक्किम
333
308
-25
-8%
त्रिपुरा
105
99
-6
-6%
उत्तराखंड
1,834
1,604
-230
-13%
पश्चिम बंगाल
5,597
5,556
-41
-1%

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही