Search

 
 
 

जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में भाग लेने झारखंड की रोपनी कुमारी रवाना

 
Ranchi : साईं सेंटर बेंगलुरु में 10 अप्रैल से 27 मई तक चल रहे जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में भाग लेने के लिए झारखंड की रोपनी कुमारी रविवार को रवाना हुई. इस कैंप के लिए रोपनी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है. झारखंड के तीन खिलाड़ी काजल वाडा, महिमा टेटे और दीपिका सोरेंग पूर्व से कैंप में हैं. रोपनी कुमारी सिमडेगा जिला के ठेठईटांगर प्रखंड की तुकुपानी पंचायत के जामबहार की रहने वाली है. रोपनी ने 2017 में राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप से झारखंड टीम से शुरुआत करते हुए अभी तक कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. हॉकी इंडिया के कैंप में रोपनी कुमारी के आमंत्रण होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, चंद्राणी मजूमदार, महासचिव विजय शंकर सिंह, संयुक्त सचिव माइकल लाल, बिगन सोय, कोषाध्यक्ष असरिता लकड़ा , सीईओ रजनीस कुमार सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी है. इसे भी पढ़ें –प्रीति">https://lagatar.in/preeti-kumari-ranchi-malkhamb-queen-and-rocky-kumar-ranchi-malkhamb-king/">प्रीति

कुमारी रांची मलखंब क्वीन और रॉकी कुमार रांची मलखंब किंग 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही