Search

 
 
 

झारखंड के सुब्रतो बनर्जी को टीम इंडिया की नयी सेलेक्शन कमेटी में मिली जगह

 
Ranchi : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया की नयी सेलेक्शन कमेटी का ऐलान कर दिया है. चेतन शर्मा को एक बार फिर टीम इंडिया का अध्यक्ष चुना गया. 5 सदस्यों वाली मेंस सीनियर सेलेक्शन कमेटी में झारखंड के पूर्व रणजी खिलाड़ी सुब्रतो बनर्जी को भी जगह मिली है. इनके अलावा शिव सुंदर दास, सलिल अंकोला और श्रीधरन शरत को भी नयी सेलेक्शन कमेटी में जोड़ा गया है. सुब्रतो मुखर्जी के चयन पर जेएससीए के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-revealed-sushma-baraik-was-shot-at-danishs-behest-three-arrested/">रांची

पुलिस ने किया खुलासा : दानिश के कहने पर सुषमा बड़ाइक को मारी गई थी गोली, तीन गिरफ्तार)

600 आवेदन, 11 शॉर्टलिस्ट और फिर 5 लोगों का चयन

गौरलतब है कि BCCI ने 18 नवंबर को सेलेक्शन कमेटी को नियुक्त करने ऐलान किया था. ऐलान के 50 दिन बाद आखिरकार BCCI ने नई कमेटी को नियुक्त कर लिया. BCCI ने बताया कि सुलक्षणा नायक, अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे की क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी द्वारा नयी ऑल इंडिया सीनियर सेलेक्शन कमेटी का चयन किया गया है. इसके लिए करीब 600 एप्लीकेशन सामने आये थे. जिसके बाद 11 का सेलेक्शन किया गया. इसके बाद सभी का पर्सनल इंटरव्यू लिया गया और अंत में एडवाइजरी कमेटी ने सीनियर सेलेक्शन कमेटी के लिए पांच लोगों को चुना. इसे भी पढ़ें : दुमका">https://lagatar.in/dumka-in-broad-daylight-criminals-fired-at-the-youth-snatched-the-bike-and-fled/">दुमका

: दिनदहाड़े अपराधियों ने युवक पर की फायरिंग, बाइक छीनकर फऱार

सुब्रतो बनर्जी ने एक टेस्ट और 6 वनडे खेले

सुब्रतो बनर्जी ने 1991-92 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान एक टेस्ट मैच और 6 वनडे मैच खेले थे. सुब्रतो 1992 विश्व कप की टीम का भी हिस्सा थे. सुब्रतो विदर्भ टीम और सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के भी बॉलिंग कोच रह चुके हैं. सुब्रतो ने झारखंड (पूर्व में बिहार) और पूर्वी क्षेत्र के लिए 1988 से 1999 के बीच 59 प्रथम श्रेणी मैच खेला है. इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/candwa-yoga-training-camp-organized-at-damodar-middle-school/">चंदवा

: दामोदर मध्य विद्यालय में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही