Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीनियर नेशनल वुशु प्रतियोगिता में झारखंड की तनुश्री ने जीता कांस्य

Advertisement
Advertisement
Ranchiपुणे के बालवाड़ी स्थित बॉक्सिंग हॉल में चल रही 32वीं सीनियर नेशनल प्रतियोगिता के तीसरे दिन झारखंड की ताऊलू खिलाड़ी तनुश्री ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया. इसके पूर्व सब जूनियर और जूनियर वर्ग में खेल कर राज्य के लिए पदक जीतने वाली तनुश्री की यह पहली सीनियर प्रतियोगिता है, जिसमें उसने राज्य के लिए कांस्य पदक जीता. दूसरी ओर गुरुवार को सानसाउ की खिलाड़ी सबिता कुमारी ने सेमीफाइनल में जगह बना कर झारखंड के लिए एक और पदक पक्का कर लिया. इसके साथ झारखंड के शशिकांत महतो, निशांत तिर्की, विनीत ने अपने वर्ग में बढ़त बनाये रखी है. झारखंड वुशु एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ प्रदीप वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता 1 जुलाई तक चलेगी. झारखंड दल की सफलता पर डॉ प्रदीप वर्मा सहित चंचल भट्टाचार्य, डॉ कविता सिंह, डॉ अंशु साहू, प्रियदर्शी अमर, उदय साहू, शशिकांत पांडे, मिथलेश साहू, शैलेन्द्र दुबे, गोकुलानंद मिश्रा, आजाद पाठक, रत्नेश कुमार, मनोज साहू , राजेश साहू, वाहिद अली, अमरेंद्र दत्त द्विवेदी , रजि अहमद ने शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchis-three-players-selected-for-national-taekwondo-competition/">रांची

के तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयनित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही