Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड के विकास उरांव को मिला अंडर- 17 में बेस्ट साइकिलिस्ट का पुरस्कार

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग व राज्य शिक्षा परियोजना की मेजबानी में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-14/17/19 साइकिलिंग प्रतियोगिता का समापन हुआ. अंडर 17 वर्ग में झारखंड के विकास उरांव को बेस्ट साइकिलिस्ट का पुरस्कार मिला. नेवरी में आयोजित रोड इवेंट के दूसरे दिन अंडर 19 बालिका वर्ग में कर्नाटक की छाया नागनाथ को स्वर्ण पदक, झारखंड की संतोषी उरांव को रजत पदक और तमिलनाडु की जे निरायिमथी को कांस्य पदक मिला. अंडर 19 बालक वर्ग साइकिलिंग में कर्नाटक के धनंजय एस तिपन्नावर को स्वर्ण पदक, राजस्थान के लक्ष्मण डूडी को रजत और गुजरात के सेलर अरिक को कांस्य पदक मिला. अंडर 17 बालिका वर्ग साइकिलिंग में असावरी राजमनी को स्वर्ण पदक, तमिलनाडु की एस तबिथा को रजत पदक और तेलंगाना की बरेला वर्षा रेड्डी को कांस्य पदक मिला. अंडर 17 बालक वर्ग साइकिलिंग प्रतियोगिता में राजस्थान के महादेव सरन को स्वर्ण पदक, राजस्थान के ही महावीर सरन को रजत पदक और महाराष्ट्र के हर्ष दोम्ब्ले को कांस्य पदक मिला. अंडर-14 बालक वर्ग साइकिलिंग प्रतियोगिता में मणिपुर के युमनम देवजीत सिंह को स्वर्ण पदक, राजस्थान के आलोक बिश्नोई को रजत पदक और सीबीएससी डब्लू एस के जुआन जॉय को कांस्य पदक मिला है. अंडर 14 बालिका वर्ग साइकिलिंग में आंध्रप्रदेश की एम सरस्वती को स्वर्ण पदक, हरियाणा की निकिता को रजत पदक और मणिपुर की उषम संध्या देवी को कांस्य पदक मिला है. वहीं बालक वर्ग में अंडर 14 में मणिपुर के युमनम देवजीत सिंह, अंडर 17 में झारखंड के विकास उरांव और अंडर 19 में आंध्रप्रदेश के सुरेश बाबू को बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार मिला. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/6-10.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बालिका वर्ग के अंडर 14 में राजस्थान की डिंपल और महाराष्ट्र की गायत्री, अंडर 17 में महाराष्ट्र की आभा और पंजाब की अंजली और अंडर 19 में महाराष्ट्र की स्नेहल माली को बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार दिया गया. अंडर 14 बालक वर्ग में अलोक बिश्नोई, अंडर 17 में राजस्थान के महादेव सरन और अंडर 19 कर्नाटक के धनंजय को बेस्ट राइडर का पुरस्कार मिला. बालिका वर्ग के अंडर 14 में आंध्रप्रदेश की एम सरस्वती, अंडर 17 में महाराष्ट्र की असावरी और अंडर 19 में कर्नाटक की छाया को बेस्ट राइडर का पुरस्कार दिया गया. एसजीएफआई बालक बालिका वर्ग साइकिलिंग प्रतियोगिता 2023-24 में झारखंड का शानदार प्रदर्शन रहा. राज्य को ट्रैक और रोड इवेंट मिलाकर कुल 26 अंक मिले. महाराष्ट्र कुल 34 अंकों के साथ ट्रैक इवेंट का ओवरआल चैंपियन बना. 41 अंकों के साथ राजस्थान साइकिलिंग रोड इवेंट का चैंपियन बना. समापन समारोह में रांची के एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट जफ़र हसनत, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, दुमका, जामताड़ा, बोकारो और सिमडेगा के एसडीईओ मौजूद थे. इनके अलावा समापन समारोह में एसजीएफआई के प्रतिनिधि के रूप में कन्हैया गुज्जर, झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शिवेन्द्रनाथ दुबे, झारखंड साइकिलिंग संघ के कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, राज्य साइकिलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक, राज्य साइकिलिंग संघ के उपाध्यक्ष सुरजीत कुमार और सुरेश सिंह भी शामिल थे. इसे भी पढ़ें : राजधानी">https://lagatar.in/ranchi-heavy-rain-in-the-capital-possibility-of-rain-and-hailstorm-tomorrow/">राजधानी

रांची में हुई झमाझम बारिश, कल बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही