Search

 
 
 

झारखंड का युवक जम्मू-कश्मीर में 6 साल रहा बंधक, संस्था शहीद भगत सिंह की पहल पर हुआ मुक्त

 
Hazaribagh : बोकारो के रहने वाले युवक तिवारी को जम्मू-कश्मीर में 6 साल तक बंधक बनाकर रखा गया. वह जंगवाल के तलाड़ गांव में बंधक बना हुआ था. उससे वहां सुबह से लेकर शाम तक काम कराया जा रहा था. इस बात की जानकारी जैसे ही शहीद भगत सिंह एनजीओ को मिली. तो संस्था के कार्यकर्ताओं खेत में काम करने के दौरान युवक को मुक्त कराया. अब संगठन के लोग युवक को कानूनी प्रक्रिया के तहत परिवार को सौंपने की तैयारी में हैं. युवक के पिता की मौत हो चुकी है और उसके चार भाई हैं. संस्था की ओर से सोशल मीडिया पर वीडिया जारी कर इसकी जानकारी दी गई है. वीडियो में युवक सारी जानकारी दे रहा है. संस्था की ओर से युवक को उसके घर पहुंचाने की तैयारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें: बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-bokaro-was-wrapped-in-thick-fog-throughout-the-day/">बोकारो

: दिनभर घने कोहरे के चादर में लिपटा रहा बोकारो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही