Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड :  अगले 5 दिन राज्य में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का खतरा

झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) रांची के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन और मानसून टर्फ के असर से अगले पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में मौसम विभाग और तेज हवा चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) रांची के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन और मानसून टर्फ के असर से अगले पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में मौसम विभाग और तेज हवा चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है.

 

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव अब डिप्रेशन में बदल गया है. इसके 27 जुलाई तक और मजबूत होकर गहरे डिप्रेशन में बदलने की संभावना है. इसका असर झारखंड के मौसम पर भी दिखाई देगा.

 

पिछले 24 घंटे में सिमडेगा में सबसे अधिक 23 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक तापमान डालटनगंज में 33.4 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान लातेहार में 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

 

26 जुलाई को गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. वहीं रांची, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज समेत राज्य के बाकी जिलों में वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.

 

27 जुलाई को रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के अन्य जिलों में भी गरज के साथ बारिश, वज्रपात और तेज हवा चल सकती है.

 

28 जुलाई को पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, खूंटी और लोहरदगा में भारी बारिश होने की संभावना है. रांची समेत बाकी जिलों में भी गरज, बिजली गिरने और तेज हवा चलने का अनुमान है.

 

29 और 30 जुलाई को भारी बारिश की कोई खास चेतावनी नहीं है, लेकिन पूरे राज्य में गरज के साथ बारिश, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना बनी रहेगी.

 

मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है.

 

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें. वज्रपात के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लें और मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट पर नजर रखें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही