Ranchi : खडगपुर मंडल के संतरागाछी स्टेशन पर विकास कार्यों को लेकर ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक लिया जाएगा. इसके कारण ट्रेन संख्या 08696 रांची - बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. इसके साथ रांची रेल मंडल के झालिदा स्टेशन पर हटिया - पुर्णिया कोर्ट – हटिया एक्सप्रेस एवं रांची – धनबाद – रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों का अगले आदेश तक ठहराव जारी रहेगा.
के 50 आदिवासी विद्यार्थियों का एक्सपोजर विजिट 15-17 मई तक [wpse_comments_template]
रांची रेलमंडल की ये ट्रेनें प्रभावित रहेंगी
चक्रधरपुर मंडल के नुआगं स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से ट्रेन संख्या 18175/18176 हटिया - झारसुगुड़ा - हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 15 मई से 18 मई तक रद्द रहेगी. ट्रेन का आंशिक समापन : ट्रेन संख्या 18106 जयनगर - राउरकेला - एक्सप्रेस ट्रेन 14 मई एवं 17 मई को राउरकेला के स्थान पर हटिया तक ही जाएगी. ट्रेन का आंशिक प्रारंभ : ट्रेन संख्या 18105 राउरकेला - जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन 16 मई एवं 18 मई को राउरकेला के स्थान पर हटिया से प्रस्थान करेगी.ट्रेन के प्रस्थान समय में परिवर्तन
- ट्रेन संख्या 22845 पुणे - हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 14 मई एवं 17 मई को अपने निर्धारित समय से 02 घंटे विलम्ब से पुणे से प्रस्थान करेंगी.
- ट्रेन संख्या 13426 सूरत – मालदाटाउन एक्सप्रेस ट्रेन 15 मई को अपने निर्धारित समय से 01 घंटे विलम्ब से सूरत से प्रस्थान करेंगी.
- ट्रेन संख्या 18309 सम्बलपुर – जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन 15,16 एवं 18 मई को अपने निर्धारित समय से 02 घंटे विलम्ब से सम्बलपुर से प्रस्थान करेंगी .
- ट्रेन संख्या 18310 जम्मूतवी - सम्बलपुर एक्सप्रेस ट्रेन 14 मई एवं 16 मई को अपने निर्धारित समय से 04 घंटे विलम्ब से जम्मूतवी से प्रस्थान करेंगी.
के 50 आदिवासी विद्यार्थियों का एक्सपोजर विजिट 15-17 मई तक [wpse_comments_template]
Leave a Comment