Search

 
 
 

झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, 5 से बढ़कर 10 होंगे प्लेटफॉर्म

National News  :  झारसुगुड़ा स्टेशन पर आने वाले समय में प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़ाने की तैयारी है. अभी यहां 5 प्लेटफॉर्म हैं. योजना के तहत इनकी संख्या बढ़ाकर 10 करने की दिशा में काम चल रहा है. इसके लिए अतिरिक्त रेल लाइन और दूसरी जरूरी सुविधाओं को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की गई.
 
स्टेशन का जायजा लेते दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन

National News  :  झारसुगुड़ा में 17 सितंबर को दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन पहुंचे. उन्होंने स्टेशन और रेलवे यार्ड का जायजा लिया. इस दौरान यात्री सुविधाओं, ट्रेन संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को देखा गया. स्टेशन के विकास से जुड़े कामों की भी जानकारी ली गई.


स्टेशन पर बढ़ेंगे प्लेटफॉर्म

झारसुगुड़ा स्टेशन पर आने वाले समय में प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़ाने की तैयारी है. अभी यहां 5 प्लेटफॉर्म हैं. योजना के तहत इनकी संख्या बढ़ाकर 10 करने की दिशा में काम चल रहा है. इसके लिए अतिरिक्त रेल लाइन और दूसरी जरूरी सुविधाओं को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की गई.


यार्ड और सुरक्षा व्यवस्था देखी

महाप्रबंधक ने रेलवे यार्ड में सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखा. उन्होंने जरूरी सुरक्षा जांच की जानकारी भी ली. अधिकारियों को रेल संचालन के दौरान सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा गया.


इसी दौरान स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बीएनआर स्कूल के बच्चों से भी बातचीत की गई. बच्चों को कचरा अलग अलग रखने और उसके सही तरीके से निपटारे के बारे में बताया गया.


सार्डेगा रूट पर कोयला लोडिंग पर चर्चा

महाप्रबंधक ने झारसुगुड़ा से सारडेगा सेक्शन तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया. इस दौरान MCL के अधिकारियों के साथ पावर हाउस के लिए कोयला भेजने पर चर्चा हुई.


बिजली उत्पादन की जरूरत को देखते हुए कोयले की लोडिंग बढ़ाने और आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर करने पर बात हुई. कोयला समय पर मिलता रहे और लोडिंग क्षमता बढ़े, इसके लिए जरूरी कदमों पर भी चर्चा की गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही