Search

 
 
 

धनबाद में झासा का चुनाव संपन्न, 56% डॉक्टरों ने किया मतदान

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) झारखंड स्टेट हेल्थ सर्विस एसोसिएशन (झासा) का चुनाव 21 अगस्त को पूरे राज्य में हुआ. धनबाद जिले का चुनाव 4 बजे सदर अस्पताल परिसर में संपन्न हुआ. यहां 56.84 प्रतिशत वोटिंग हुई. 98 डॉक्टरों को मतदान करना था, जिसमें 58 डॉक्टरों ने ही अपना मत का उपयोग किया. अध्यक्ष पद के लिए 4 डॉक्टरों ने दावेदारी पेश की है. सबसे ज्यादा 48 वोट डॉक्टर पी पी साह को प्राप्त हुए. डॉक्टर साहिल पाल को 4, डॉ मोहन पासवान को 3 व डॉ शंकर लाल मुर्मू को 3 वोट मिले. सचिव पद के लिए तीन दावेदारों में धनबाद से डॉ ठाकुर मृत्युंजय कुमार सिंह को सबसे अधिक 40 वोट प्राप्त हुए. डॉक्टर सिद्धेश्वर बास्की को एक और डॉ मृत्युंजय सिंह को 11 वोट मिले. कन्वेनर पद के लिए 2 डॉक्टरों ने दावेदारी पेश की है, जिसमें डॉ मो शमी अख्तर को 47 वोट और डॉक्टर कृष्ण मुरारी को सिंह को 11 वोट प्राप्त हुए. चुनाव पदाधिकारी डॉक्टर जितेश रंजन ने बताया कि धनबाद में झासा का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. मतगणना कर रिजल्ट मुख्यालय भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि सभी जिलों से रिजल्ट मिलने के बाद विजयी प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-if-the-husband-did-not-stop-on-stopping-then-the-newly-married-woman-hanged-herself-in-her-maternal-home/">धनबाद:

रोकने पर नहीं रुका पति तो नव विवाहिता ने मायके में लगा ली फांसी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही