Search

 
 
 

झासा सच‍िव ने सीएम से की मुलाकात, डॉक्‍टरों और स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों की समस्या से कराया अवगत

 
Ranchi : झासा झारखंड के राज्य सचिव डॉ. ठाकुर मृत्युंजय कुमार सिंह ने सीसीएल गेस्ट हाउस, रजरप्पा में सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की. उन्‍होंने झारखंड राज्य में कार्यरत सभी चिकित्सकों एवं पारा कर्मियों की समस्या से सीएम को अवगत कराया.बताया क‍ि दिसंबर महीने में क्रिसमस जैसे महत्वपूर्ण पर्व के मद्देनजर मुख्यमंत्री के आदेश से सरकारी सेवकों को समय पूर्व वेतन दे दिया गया. वहीं चिकित्सकों एवं और कर्मियों का वेतन अवरुद्ध है. उन्‍होंने बताया क‍ि कई ऐसे अस्पताल है, जहां बायोमेट्रिक मशीन ही नहीं लगी है. कहीं नेटवर्क की समस्‍या है. तो कई बार सब कुछ होने पर सिस्टम का सर्वर नहीं होता. ऐसे में जिन्होंने अपना काम किया है, लेकिन इन समस्‍याओं की वजह से बायोमैट्रिक अटेंडेंस नहीं बना पाए, तो उनका वेतन काट लिया जाता है. सचिव डॉ. सिंह ने बताया कि इन्हीं कारणों से झासा ने पूरे राज्य में बायोमेट्रिक अटेंडेंस का व‍िरोध किया है. डॉ. सिंह ने मुख्यमंत्री से इन परेशान‍ियों को गंभीरता से लेने का आग्रह किया. उन्‍होंने सीएम को बताया क‍ि एक सरकारी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मधु बाड़ा, जो सिल्ली रांची में कार्यरत थी. 31 मार्च 2022 को संध्या 4:00 बजे उनका आकस्मिक निधन हो गया. पहले से ही उन्हें हृदय रोग था. उन्‍होंने बताया क‍ि घटना के द‍िन ही सुबह अपने कार्यालय के श्री पटेल जी से डॉ. मधु ने अपने वेतन के संबंध में चर्चा की थी और उसी द‍िन उनका न‍िधन हो गया. यह सुन सीएम हतप्रभ रह गए. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-chanho-co-zafar-hasnat-suspended-action-on-amin-also/">BREAKING

: चान्हो CO जफर हसनत सस्पेंड, अमीन पर भी कार्रवाई
[wpse_comments_temp.ate]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही