Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बागबेड़ा पूजा लॉज में एसबेस्टस हटाकर घुसे चोर, चॉकलेट खाई, नकदी और सामान ले गए

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कीताडीह पोस्ट ऑफिस के पास रहने वाले राहुल कुमार सिंह की पूजा लॉज में शुक्रवार की देर रात एसबेस्टस हटाकर चोरों ने नकदी और सामानों की चोरी कर ली. घटना की जानकारी राहुल को शनिवार की सुबह तब हुई जब वे लॉज का ताला खोलने के लिये पहुंचे हुये थे. इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी बागबेड़ा थाने में जाकर दी. सूचना पर पुलिस जांच में पहुंची. इसे भी पढ़ें:किरीबुरुः">https://lagatar.in/kiriburu-scorpio-crashed-between-titlighat-and-jharbeda-village-of-chotanagara-driver-safe/">किरीबुरुः

 छोटानागरा के तितलीघाट व झाड़बेड़ा गांव के बीच स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त, चालक सुरक्षित

डेढ़ घंटे तक लॉज में थे चोर

घटना को अंजाम देने के लिए चोर लॉज के भीतर करीब डेढ़ घंटे तक थे. वे रात के 2 बजे घुसे थे और 3.30 बजे सुबह बाहर निकले. इस दौरान चोरों ने सबसे पहले लॉज के भीतर दुकान में रखे कैडबरीज चॉकलेट को बड़े ही चाव से खाई और कागज को वहीं पर फेंक दिया. इस बीच चोरों को दुकान से नकद करीब 10 हजार रुपये हाथ आया और कुछ सामान भी लेकर गये.

बिखरे पड़े थे सामान

लॉज खोलने पर राहुल ने देखा कि भीतर के सभी सामान बिखरे पड़े हैं. लॉज के भीतर के बिस्तर से लेकर अन्य सामान जमीन पर पड़ा हुआ था. चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोर आसानी से उसी रास्ते से बाहर भी निकल गये. शहर की बात करें तो इसके पहले भी एसबेस्टस हटाकर और एस्बेस्टस काटकर चोरी की कई घटनायें घट चुकी है. बागबेड़ा पुलिस का कहना है कि चोरी की घटना के बाद चोरों को पता लगाने का काम किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें: पोटका">https://lagatar.in/minor-girl-kidnapped-from-potka-accused-arrested-within-12-hours/">पोटका

से नाबालिग लड़की का अपहरण, 12 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही