Search

 
 
 

लगातार बारिश से झिलिया नदी उफान पर

 
निरसा :  लगातार दो दिनों से बारिश के कारण कुमारधुबी का झिलिया नदी उफान पर है. इस नदी में पानी का स्तर बढ़ता देख स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए डाली गई मिट्टी को जेसीबी से साफ कराया, जिससे पानी बिना बाधा के निकल सके. इस मिट्टी ने पानी के बहाव को रोक दिया है. पानी का बहाव नहीं होने से ओवरब्रिज निर्माण का जिम्मा संभालने वाले संवेदक के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश है. मौके पर माले के शाखा सचिव जितेंद्र कुमार एवं मासस नेता मुन्ना यादव ने कहा कि रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण के लिए झिलिया नदी में डाली गई मिट्टी के कारण पानी ठीक से नहीं निकल पा रहा है. इस कारण नदी से सटे 4-5 टोले में लगातार पानी भर रहा है. घरों में पानी घुस जाने से ग्रामीण आक्रोशित हैं. स्थानीय जनप्रतिनिधि संतोष साव की पहल और बीडीओ विनोद कर्मकार की मदद से समस्या का निदान हो रहा है. साव ने रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में जुटे संवेदक से मिट्टी हटाने की मांग की है, जिससे पानी का बहाव हो सके तथा स्थानीय लोगों को बाढ़ की स्थिति का सामना न करना पड़े. इसी वर्ष यहां के ग्रामीण दो बार बाढ़ का सामना कर चुके हैं. बाढ़ के कारण ग्रामीणों को आसपास के इलाके में शरण लेनी पड़ी थी तथा बड़े पैमाने पर आर्थिक नुकसान भी हुआ था. यह भी पढ़ें : बेमौसम">https://lagatar.in/farmers-upset-due-to-unseasonal-rain/">बेमौसम

बारिश से किसान परेशान [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही