Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झींकपानी : सिंगा दंपती हत्या मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : टोंटो थाना अंतर्गत सानमृगलिंडी में हुये सिंगा हेंब्रम (55) व उसकी पत्नी जोंगा हेंब्रम हत्या मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. विदित हो कि पुलिस ने शनिवार देर शाम छापामारी कर हत्या के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हालांकि, हत्या मामले में एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है. गौरतलब है कि सानमृगलिंडी में पिछले रविवार की रात सिंगा दंपती की आरोपियों ने हत्या कर दी थी. साथ ही आरोपियों ने दोनों के शव को गांव से दूर एक सुनसान कुआं में फेंक दिया था. पुलिस द्वारा गुरुवार को दंपती का शव कुआं से बरामद किया गया था. इसे भी पढ़ें : कैम्पा">https://lagatar.in/campa-scheme-center-deposited-more-than-620-crores-in-last-three-financial-years-plantation-and-check-dam-work-in-full-swing/">कैम्पा

योजना : पिछले तीन वित्तीय वर्षो में केंद्र ने जमा की 620.68 करोड़, वृक्षारोपण और चेकडैम का काम जोरों पर

पुलिस आरोपियों से कर रही पूछताछ: थाना प्रभारी

मालूम हो कि जमीन विवाद में डायन बताकर सिंगा दंपती की हत्या किये जाने की चर्चा है. फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है. वहीं, टोंटो थाना पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर हत्या का कारण व हत्या में शामिल आरोपियों की सत्यता जांच कर रही है. टोंटो थाना प्रभारी सागेन मुर्मू ने बताया कि चार आरोपियों को देर शाम गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. उसके पश्चात ही हत्या का कारण पता चल पायेगा. पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के नामों का खुलासा रविवार को किया जायगा. इसे भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-special-arrangement-for-worship-on-ramnavmi-in-baba-temple/">देवघर

: बाबा मंदिर में रामनवमी पर पूजा-अर्चना की विशेष व्यवस्था
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही