Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झींकपानी के जिप सदस्य जॉन मिरन मुंडा पर मनोहरपुर थाने में दर्ज हुआ दुष्‍कर्म का मामला

Manoharpur:  झींकपानी से जिला परिषद सदस्‍य चुने गए जॉन मिरन मुंडा पर मनोहरपुर थाने में जगन्नाथपुर की एक युवती ने गत मंगलवार को दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है. जिसके बाद मनोहरपुर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. शिकायत के अनुसार प्रज्ञा केंद्र खोलने, राजनीति में बड़ा पद देने का झांसा देकर पहली बार पिछले 12 फरवरी को जॉन ने उसके साथ दुष्कर्म किया था. युवती ने आरोप लगाया है कि कई महीनों तक गांव-गांव घुमाता था और दुष्कर्म करता रहा. इसे भी पढ़ें: आजसू">https://lagatar.in/ajsu-celebrated-sankalp-diwas-said-sudesh-will-keep-the-glorious-history-of-the-state-alive/">आजसू

ने मनाया संकल्प दिवस, बोले सुदेश, राज्य के गौरवशाली इतिहास को रखेंगे जिंदा

जॉन मिरन मुंडा ने पचास हजार रुपया भी लिया था: युवती

युवती का आरोप है कि प्रज्ञा केंद्र खोलने के एवज में जॉन मिरन मुंडा ने पचास हजार रुपये भी लिया था. इस दौरान वह  गर्भवती हो गई थी, जहां जॉन मिरन मुंडा ने जबरन उसे बच्चा गिराने की दवा भी खिलाई थी, जिसके बाद वह बीमार रहने लगी. जब उसने जॉन मिरन मुंडा पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने जान से मारने व जंगल मे छोड़ने की धमकी दी.

पीड़िता का चाईबासा में 164 का बयान कराया गया

इस बाबत मनोहरपुर थाने में कांड संख्या 32/2022 के तहत जिप सदस्य जॉन को आरोपी बनाते हुए उनके खिलाफ भादवि की धारा 376(2),(एन), 313,506 का मामला दर्ज किया गया है. मामला दर्ज होने के बाद पीड़िता का चाईबासा में 164 का बयान कराया गया है, जिसके बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है.

 विधायक दीपक बिरुआ चाह रहे हैं फंसाना: जॉन मिरन मुंडा

जॉन मिरन मुंडा ने इन सब के पीछे चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा का हाथ बताया है. जॉन ने कहा कि विधायक दीपक बिरुआ ही सब साजिश रच कर उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहे हैं. इस बाबत चाईबासा विधायक दीपक बिरुआ से संपर्क करने का प्रयास किया गया. उनसे संपर्क नहीं होने पर उनका पक्ष नहीं लिया जा सका है.

आरोप गलत: जिप सदस्‍य

इधर मामले को लेकर जिप सदस्य जॉन मिरन मुंडा ने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं. उक्त युवती का पूर्व में भी एक केस है, जिसे लेकर खुद युवती ने उनसे सहयोग मांगा था. पंचायत चुनाव के दौरान जब युवती बार-बार पैसे की डिमांड करने लगी तो उन्होंने युवती से संपर्क तोड़ दिया. जिसके बाद युवती उन्हें ब्लैकमेल करने लगी. इसे भी पढ़ें: खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-the-forest-department-confiscated-the-tractor-carrying-wood/">खरसावां

: लकड़ी लेकर जा रहे ट्रैक्टर को वन विभाग ने किया जब्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही