Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झुमरी तिलैया : 101 साल की धर्मपरायण लुखरी देवी का विजयादशमी को निधन

Jhumritilaiya: कहते है जन्म और मृत्यु ऊपर वाले के हाथों होती है. लेकिन कभी कभी इंसान के धर्म कर्म से जीवन में होने वाली घटना का पूर्व आभास हो जाता है. ऐसा ही मामला गुमो निवासी उमेश सिंह की माता 101 वर्षीय लुखरी देवी के निधन में देखा गया. 101 की उम्र में भी लुखरी देवी अपने सभी दैनिक जीवन का कार्य खुद किया करती थी. भगवान पर उनकी आस्था ऐसी थी कि हर वक्त ईश्वर के ध्यान में रहती और पूजा पाठ में लगी रहती. घर के माहौल में सभी की आस्था भगवान पर मजबूत होती रही. उनके पुण्यकर्मो की वजह से ही चैती नवरात्रा के नौ दिन आराधना के बाद लुखरी देवी ने अपने मृत्यु की आशंका जताई. और हुआ भी यही. ठीक विजयादशमी के दिन शुक्रवार को लगभग 3 बजे उन्होंने चलते फिरते अपने प्राण त्याग देवत्व को प्राप्त कर गई. उनके आकस्मिक मृत्यु से परिवार में शोक है. वे अपने पीछे 2 पुत्र व 6 पुत्रियों भरा पूरा परिवार छोड़ गई. इसे भी पढ़ें :नियोजन">https://lagatar.in/ruckus-continues-on-planning-policy-students-boil-on-the-streets-mixed-effect-of-bandh-in-santhal/">नियोजन

नीति पर ज़ारी है बवाल, सड़कों पर छात्रों का उबाल, संथाल में बंद का मिला जुला असर

निधन पर इन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की

निधन पर शोक व्यक्त करने वालो में अरविंद सिंह, गुड्डू सिंह, संजय पांडेय, नीरज सिंह, धीरज सिंह, अवधेश सिंह, सुनील सिंह, महेश वर्मा, कामेश्वर वर्मा, संजय वर्मा, जयंत शर्मा, राजेश शर्मा, मनोज शर्मा, नारायण ठाकुर, दीपक शर्मा, पप्पू शर्मा, अनिल सिंह, अजित सिंह, अभिषेक सिंह, प्रदीप सिंह, बंगाली सिंह, वीरेंद्र सिंह, कैलाश सिंह, पप्पू सिंह, रौशन सिंह, राजू सिंह, उपेंद्र सिंह, दीपक सिंह, रणधीर सिंह, बंटी सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामदेव सिंह, विनय सिंह सहित शोकाकुल परिजनों ने शोक व्यक्त किया है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-last-financial-year-was-full-of-achievements-for-east-central-railway/">धनबाद

: पूर्व मध्य रेलवे के लिए उपलब्धियों से भरा रहा पिछला वित्तीय वर्ष
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही