Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झुमरी तिलैया : अनूठा छाप छोड गया 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ , एक लाख श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

Jhumri Tilaiya:  शहर के मडुआटांड मैदान में 4 दिवसीय 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ अनूठी छाप छोड़ गया. इसमें झारखण्ड, बिहार, बंगाल से लगभग एक लाख श्रद्धालु हवन, प्रवचन और दीप यज्ञ में जुटे. भक्ति का संचार इन चार दिनों में होता रहा. क्या बच्चे क्या बूढ़े सभी पीले रंग के कपड़े में भक्ति में लीन रहे. शहर के विभिन्न इलाकों में किसी के निवास स्थल पर तो कहीं धर्मशाला आदि में इन्हें ठहराया गया. सुबह से शाम तक और देर रात तक शहर में गायत्री मंत्र गूंजता रहा. दो दिनों में 66 हजार श्रद्धालु भक्तों को लगभग 19 लाख 14 हजार आहुतियॉ दिलायी गई. चार दिनों तक पूरा वातावरण भक्तिमय रहा. इसे भी पढ़ें :Pushpa">https://lagatar.in/pushpa-2-teaser-allu-arjun-has-arrived-and-is-in-awe/">Pushpa

2 teaser: आ गया और छा गया अल्लू अर्जुन, खौफनाक लुक ऐसा कि…
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/gggg-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

मौके पर ये रहे मौजूद

पूरे कार्यक्रम में बरकटठा के विधायक अमित यादव, जिप अध्यक्ष रामधन यादव, पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, आईएम के पदाधिकारी डॉ नरेश पंडित, झारखण्ड प्रांत के गायत्री परिवार के रामनरेश प्रसाद, बोकारो सच्चिदानंद सिंह, हजारीबाग प्रो ललिता राणा, संतोष राय, गिरिडीह के मुख्य ट्रस्टी, हजारीबाग की मुख्य ट्रस्टी कोडरमा के मुख्य ट्रस्टी अर्जुन राणा, डोगलमय जैन, ईश्वरी साव, नीलम शाहवादी, स्मृति वर्मा, संतोष वर्णवाल, विष्णु साव, जिला संयोजक राजेन्द्र साव, गर्भत्सव संस्कार के जिलाध्यक्ष सुनीता सिंह, संस्कृति ज्ञान परीक्षा शिबू वर्णवाल के अलावा यज्ञ समिति की विभिन्न कमिटियों में हरिद्वार से आयी सफाली दीदी और टोली की देखरेख में ओम प्रकाश, कामिनी देवी, ललिता राणा, सुनीता सिंह, शोभनम प्रकाश, आनिश प्रकाश, शालिनी प्रकाश, नितिकेश प्रकाश, नंदनी निधि प्रकाश, उदय सिंह, मृत्युजंय भाष्कर, उमेश यादव, चंदन मोदी, सुनीता भगत, सारिका भदानी, फुलकुमारी भारती, सुमन पांडेय सहित गायत्री परिवार शामिल थे. चार दिवसीय कार्यक्रम में आदिवासी समाज की युवतियों स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया. इसे भी पढ़ें : चुनावी">https://lagatar.in/ajsu-workers-start-preparations-for-election-mission-2024/">चुनावी

मिशन 2024 को लेकर आजसू कार्यकर्ताओं की तैयारियां शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही