Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झुमरी तिलैया : 11वां अरदास कीर्तन का आयोजन, भजन पर झूमे श्रद्धालु

Jhumri Tilaya : झुमरी तिलैया के देवी मंडप रोड जयेश जेठवा के निवास स्थल पर श्याम शरण में आजा रे ... का 11वां अरदास कीर्तन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर रामगढ से मंगाया गया बाबा श्याम का शीश का दरबार सजाया गया. अखंड ज्योत के साथ संगीतमय भजन का आयोजन भी हुआ. पंडित अनिल मिश्रा और विजय पांडेय ने पूजा-अर्चना करायी. जबकि यजमान के रूप में दीपेश जेठवा, संगीता जेठवा शामिल हुए.

 भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/24rc_m_55_24032023_1.jpg"

alt="" width="1024" height="768" /> मौके पर श्रद्धालु भक्तों ने सामुहिक रूप से हनुमान चालीसा किया. इसके बाद गणेश वंदना के साथ भजनों का कार्यक्रम शुरू हुआ. इस अवसर पर रवि दाहिमा के द्वारा दुर्गा भवानी आयी मेरी मां जगदबे , पंकज केसरी द्वारा गजब मेरे खाटुवाले, नंद किशोर शर्मा राधे -राधे बोलों बरसाने में डोल, राकेश राजपुत हर मंदिर में श्याम होना चाहिए, नवीन सिन्हा ने कीर्तन की है रात बाबा आज थानो आनो है, गिरधारी सोमानी ने दीनानाथ मेरी बात झानी कोनी तेरा से, रामगढ के विशाल शर्मा ने देना है दिजीए जनम जनम का साथ, सीमा सहल ने दर्जी सिल दे निशान मना खाटु जाना सा, संगीता जेठवा ने श्याम बाबा का दर मिल गया, के भजनों पर श्रद्धालु भक्त भक्ति के सागर में गोता लगाते रहे. कार्यक्रम के बीच-बीच में हारे का सहारा श्याम बाबा हमारा के नारों से गुंजेमान होता रहा.

डांडिया प्रस्तुति कर महिलाओं ने लगाया चार चांद

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/24rc_m_56_24032023_1.jpg"

alt="" width="768" height="1024" /> दूसरी ओर महिलाओं ने डांडिया प्रस्तुति कर चैत्र नवरात्रि के कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया. इस अवसर पर खाजाना रवि दाहिमा को प्राप्त हुआ. वहीं आगामी 18 अप्रैल को श्याम शरण में आ जा रे .. का एक वर्ष पूरे होने पर माहेश्वरी भवन में कार्यक्रम अयोजन किया जायेगा. इस कार्यक्रम में श्याम अग्रवाल कोलकता और अनमोल शुभम परासर व श्वेता कोशिक शामिल होंगी. इसका पोस्टर विमोचन पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता  व निवर्तमान वार्ड पार्षद पिंकी जैन किडजी की निर्देशक ब्यूटी सिंह ने पोस्टर विमोचन किया. मौके पर पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि श्याम शरण द्वारा आयोजित कार्यक्रम की ख्याति यह दर्शाती है कि बाबा श्याम हर दिल में बसे. यही कामना करते हैं. उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण की भक्ति एवं कलयुग में भगवान श्याम के रूप में पूजी जा रही है. उन्होनें वार्षिक उत्सव की कार्यक्रम की सफलता का अग्रीम बधाई भी दी.

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/24rc_m_58_24032023_1.jpg"

alt="" width="472" height="1024" /> कार्यक्रम में अशोक खाटुवाला, संजय नरेडी, अरविन्द चौधरी, उमंग कंदोई, रंणधीर कपसिमं, उमेश जोशी, विवेक सहल, प्रवीप पटेल पप्पु सिंह विमल पचीसिया, अजय शर्मा, आयुष पोददार, विपुल चौधरी, विशाल कपसिमें, गोपाल सर्राफ, मनोज लडढा, संजय पिलानिया,गणेश मंजुमदार, संतोष लडढा, चंद्रशेखर जोशी, संदीप हिसारिया, विकास अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, सुजीत अंम्सठा, राजेश जेठवा, तुषार जेठवा, अजय शर्मा, आनंद केडिया,हिमांशु केडिया, मनोज पिलानिया, विष्णु चौधरी, मनोज चौधरी,मनोज जोशी युवराज सहल, प्रिंस सहल, राहुल जेठवा, आलोक चक्रवर्ती पियुष सहल संजय शारदा, नवनीत ओझा, सुरेन्द्र यादव, भारत बक्शी, आन्न्द कुमार, नरेन्द्र सिंह चंदेल, सुरेश पचीसिया, अनुप कंदोई, राजीव कालरा, पिंकी खेतान, कृत्रिका मोदी, मौसमी मल्लिक,नीशा भारद्धाज, स्मृति वर्मा,प्रियंका ओझा, अमिता सिन्हा,सुजाता, जोशी ,मीना पटेल,पुनम सहल,रिया शर्मा, श्वेता सिंह, अपूर्वा सरकार, जयना जेठवा, कुन्तल जेठवा के अलावा कई श्रद्धालु भक्त मौजूद थे. भव्य आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही