Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झुमरी तिलैया : गुजरात के अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर बनेगा अड़ीबंगला पूजा पंडाल

Advertisement
Advertisement
Koderma  : झुमरी तिलैया क्षेत्र अंतर्गत सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति अड़ीबंगला में भव्य एवं आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. हर साल की तरह इस साल भी दुर्गा पूजा बड़े ही हर्षोउल्लास और धूमधाम से मनाया जायेगा. इस बार यहां  गुजरात के अक्षरधाम मंदिर का स्वरूप में पूजा पंडाल दिखेगा. पूजा पंडाल का निर्माण बंगाल के कारीगर कर रहे हैं. पंडाल को  बनाने में कुल 6 लाख 21 हजार रुपये का खर्च अनुमानित है. दुर्गा मां, सरस्वती मां, गणेश भगवान की मूर्ति को आकार देने का काम नवादा बस्ती के बद्री पंडित कर रहे हैं. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/transfer-posting-of-27-district-judge-rank-officers-including-cjm-of-ranchi-civil-court/">रांची

सिविल कोर्ट के CJM समेत 27 जिला जज रैंक के अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग)
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Untitled-14-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

पिछले 100 सालों से दुर्गा पूजा पर स्थापित की जा रही मां दुर्गा की प्रतिमा

अड़ीबंगला दुर्गा पूजा समिति के सभी लोग बड़े ही भक्तिभाव से लगे हैं. समिति के अध्यक्ष बबलू सोनकर ने बताया कि समिति पिछले 100 सालों से दुर्गा पूजा पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर रही है. इस बार भी आनंद और हर्ष के साथ पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों के सुख शांति और समृद्धि के लिए पूजा की जायेगी. वहीं समिति के सचिव आलोक यादव ने कहा कि लाइट का काम सोनिया चित्रगुप्तनगर झुमरी तिलैया कर रही है. पूजा को सफल बनाने में अध्यक्ष बबलू सोनकर, उपाध्यक्ष राजीव कुमार,सचिव आलोक यादव, कोषाध्यक्ष विक्की सलूजा, राजीव सिंह, गोलू कुमार, अनिकेत सिंह, रितिक सोनकर, सोनू सिंह, प्रियांशु सिंह सहित सैकड़ों लोग जुटे हैं. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-arjun-munda-took-information-about-development-plans-in-disha-meeting/">सिमडेगा

: अर्जुन मुंडा ने दिशा बैठक में विकास योजनाओं की जानकारी ली, ससमय पूरा करने का दिया निर्देश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही