Search

 
 
 

झुमरी तिलैया : लापरवाही के कारण करोड़ों रूपये के उपकरण हो रहे बर्बाद

 
Koderma :  झुमरी तिलैया नगर परिषद के द्वारा करोड़ों रुपए खर्च कर साफ-सफाई और नागरिक सुविधा के लिए वाहन और उपकरण खरीदे जाते हैं. रखरखाव के अभाव के कारण ये वाहन और उपकरण बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गए हैं. पानी टंकी रोड स्थित यार्ड में रखे गए उपकरण जंग खाकर सड़ रहे हैं. वहीं बाजार समिति प्रांगण व नगर परिषद कार्यालय के निकट हाल ही में बनाए गए यार्ड में रखे गए इन उपकरणों को अब तक शेड भी उपलब्ध नहीं कराया जा सका है. सभी उपकरण खुले में रखे जा रहे हैं. करोड़ों की लागत से खरीदी गई अधिकांश मशीनें मामूली खराबी या मरम्मति के कारण यूं ही रखे रखे यार्ड की शोभा बढ़ा रही है. इनमें कुछ उपकरण तो कई माह से खराब पड़े हैं. इसे भी पढ़ें :कार्यकर्ता">https://lagatar.in/worker-partys-backbone-strengthen-the-booth-arjun-munda/">कार्यकर्ता

पार्टी की रीढ़, बूथ को करें मजबूत : अर्जुन मुंडा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/nnn-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />  

साफ-सफाई के लिए खरीदे गये थे उपकरण

गौरतलब हो कि पिछले 1 वर्षों के दौरान करोड़ों की लागत से कई प्रकार के साफ-सफाई के उपकरणों की खरीदारी से की गई. विधायक डॉ. नीरा यादव के विरोध के बावजूद सड़कों पर झाड़ू लगाने वाला स्वचालित स्वीपर मशीन, कूड़ा उठाने वाले पे लोडर, ट्रैक्टर व कई प्रकार के उपकरण शामिल है. प्राप्त जानकारी के अनुसार खराब पड़े इन अधिकांश उपकरणों को मामूली मरम्मत के पश्चात फिर से कार्य योग बनाया जा सकता है. मगर इसकी मरम्मति में नप पदाधिकारी कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं. इस संबंध में जब नप के कार्यपालक प्रशासक विनीत कुमार से जानकारी ली गई तो उन्होंने पहले तो कुछ भी बोलने से इनकार किया. फिर बाद में कहा कि नगर परिषद के पीछे यार्ड निर्माण के लिए निविदा निकाली गई है. इसे भी पढ़ें :नशा">https://lagatar.in/ats-big-action-against-drug-trade-6-arrested-with-brown-sugar-worth-5-lakhs/">नशा

कारोबार के खिलाफ एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख के ब्राउन शुगर के साथ 6 गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही