Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झुमरी तिलैया : प्रेरणा शाखा को प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ शाखा का मिला पुरस्कार

Jhumri Tilaiya:  झारखंड प्रदेश मारवाड़ी युवा मंच का दो दिवसीय प्रंतीय अधिवेशन धनबाद में आयोजित हुआ. इसमें प्रेरणा शाखा झुमरी तिलैया को 5 अवार्ड मिले. प्रदेश भर में सर्वश्रेष्ठ शाखा अवार्ड के साथ, शारदीय नवरात्रा में झुमरी तिलैया में कन्या भ्रूण संरक्षण को लेकर विभिन्न पूजा पंडालों के अलावा, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, कन्याओं का जन्मोत्सव मनाने सहित अन्य कार्यक्रम के लिए मिला. झुमरी तिलैया में स्वच्छता के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाने, सफाई एवं रैली निकालने को लेकर पुरस्कार दिया गया. इसके अलावा प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष श्रेया केड़िया और सचिव नेहा हिसारिया को क्रमश: अध्यक्ष व सचिव का पूरे प्रांत में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मारवड़ी युवा मंच के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानिया, प्रांतीय अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल ने दिया. इसे भी पढ़ें :बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-thermal-maoist-arrested-for-blowing-up-maoist-pravils-residence-with-landmine/">बोकारो

थर्मल : माओवादी प्रवील के आवास को लैंडमाइन से उड़ाने वाला माओवादी गिरफ्तार

5 पुरस्कार मिलने पर बधाईयों का तांता

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष प्रीति केडिया, नव निर्वाचित सचिव सारिका लड्ढा मौजूद थीं. पुरस्कार मिलने के बाद प्रेरणा शाखा की पदाधिकारियों ने कहा कि परोपकार के हर कार्य को प्रेरणा शाखा आने वाले दिनों में और बेहतर करेगी. समाज सेवा, गौ सेवा, शिक्षा, चिकित्सा सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इधर 5 पुरस्कार मिलने पर शाखा के अध्यक्ष पदाधिकारी व सदस्यों ने बधाई दी है. वहीं दूसरी ओर मारवाड़ी युवा मंच झुमरी तिलैया शाखा के पदाधिकारी भी उक्त कार्यक्रम में शामिल हुए. इसमें हिमांशु केड़िया को पूरे प्रदेश में प्रांत संयुक्त महामंत्री के लिए श्रेष्ठ अवार्ड से नवाजा गया. मौके पर अध्यक्ष आयुष पोद्दार, पूर्व अध्यक्ष संदीप हिसारिया मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-opposition-opposition-doing-air-wrestling-regarding-planning-policy-salkhan/">बोकारो

: नियोजन नीति को लेकर हवाई नूरा-कुश्ती कर रहा पक्ष-विपक्ष : सालखन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही