Search

 
 
 

झुमरीतिलैया : फोर लेन सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, गार्डवाल में पड़ने लगी दरारें, नाली धंसी

 
Arun Barnawal Koderma : झुमरी तिलैया शहर के बाईपास में बन रहे फोर लेन पुल के गार्डवाल और नाली निर्माण में अनियमितता का आरोप है. आसपास के लोगों का आरोप है कि समय पर सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका. अब संवेदक द्वारा आनन-फानन में जैसे-तैसे काम को पूरा कराया जा रहा है. इस दौरान गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है. बनने के साथ ही गार्डवाल में दरारें पड़ने लगी है. वहीं दो दिन पहले जिस नाली का ढलाई हुआ, वह धंस गया. स्थानीय निवासी राजीव कुमार ने बताया कि गार्डवाल अभी से टूट रहा है तो आने वाले समय में जब इस पर भारी वाहनों का परिचालन होगा तो क्या होगा, भगवान ही मालिक हैं. स्थानीय संतोष कुमार ने बताया कि परसों ही नाली को ढकने के लिए ढाला गया था जो धंस गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि गुणवत्तापूर्ण काम नहीं हो रहा है. नाली पर 6 इंच का सरिया लगाया जा रहा है, जबकि नाली की चौड़ाई लगभग 4 फीट है. इससे कार्य की गुणवत्ता का अंदाजा लगाया जा सकता है. इस संबंध में संवेदक से बात करने का प्रयास किया गया, मगर मीडिया को देखते ही वह भाग खड़ा हुआ. इसे भी पढ़ें : CBI">https://lagatar.in/revealed-in-cbi-investigation-vijay-hansda-had-lodged-an-fir-against-ed-officials-at-the-behest-of-the-high-court-lawyer/">CBI

जांच में खुलासाः हाईकोर्ट के वकील के कहने पर विजय हांसदा ने ED अधिकारियों पर दर्ज करायी थी FIR
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही