Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झुमरीतिलैया : महावीर जयंती पर जैन समाज ने निकाली प्रभात फेरी

Jhumritilaiya:  श्री दिगंबर जैन समाज ने भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया. रथयात्रा के साथ पूरे नगर का भ्रमण किया गया. भगवान महावीर के जयकारों और अहिंसा के संदेशों के उद्घोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. परम पूज्य जैन साध्वी 105 विभा श्री माताजी के सानिध्य में विशाल रथयात्रा, बैंड बाजा, नगाड़ा के साथ पूरे शहर में निकली. जैन समाज की महिलाएं पीला वस्त्र और पुरुष श्वेत वस्त्र में साथ साथ चल रहे थे. जैन स्कूल के बच्चे अपने स्कूल बैंड के साथ जैन महिला संगठन डांडिया और भक्ति गीत जैन ध्वज के साथ जुलूस की शोभा बढ़ा रहे थे. सुबोध गंगवाल, नवीन पंड्या, आनंद अजमेरा अपनी संगीत म्यूजिशियन पार्टी के साथ भगवान महावीर जन्म कल्याणक गीत और उद्घोष से पूरे शहर के के वातावरण को धर्म और भक्ति की गंगा में बहा रहे थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/jjjj-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-jharkhand-government-should-learn-from-tamil-nadu-and-karnataka-in-the-matter-of-ews-reservation-sinku/">चाईबासा

: ईडब्ल्यूएस आरक्षण के मामले में झारखंड सरकार को तमिलनाडु व कर्नाटक से सीखना चाहिए

जगह-जगह रथ में विराजमान भगवान महावीर की आरती की गई

डॉक्टर गली जैन मंदिर से भगवान को पालकी में बैठाया गया. रथयात्रा और पालकी में विराजमान भगवान का रास्ते में जगह-जगह लोगों ने आरती उतारी. जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष शालिनी गुप्ता भी शोभायात्रा में शामिल हुईं और जैन साध्वी का आशीर्वाद प्राप्त किया. मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने शोभायात्रा में चल रहे सभी लोगों के लिए शरबत और पानी की व्यवस्था की और उनका स्वागत किया. यह शोभायात्रा डॉक्टर गली जैन बड़ा मंदिर से स्टेशन रोड, ओवर ब्रिज, पानी टंकी रोड होते हुए नया मंदिर पानी टंकी रोड पर समाप्त हुई. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/jjjj-4.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

जियो और जीने दो के संदेश को अपनाएं- जैन साध्वी विभाश्री माताजी

जैन साध्वी विभाश्री माताजी ने अपने अमृत प्रवचन में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देशवासियों को भगवान महावीर के दिव्य संदेश जियो और जीने दो, सत्य अहिंसा का पालन करना चाहिए. तभी पूरे विश्व में शांति और कल्याण हो सकता है. जैन धर्म विश्व धर्म है, विश्व में सभी लोग सुखी रहें यही कामना करता है. इसे भी पढ़ें :6">https://lagatar.in/hemant-soren-cabinet-meeting-will-be-held-on-6th-april/">6

अप्रैल को होगी हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/jjjj-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

प्रातः 5 बजे निकाली गई प्रभात फेरी

इस दौरान प्रातः 5:00 प्रभात फेरी भी निकाली गई. 1008 भगवान महावीर स्वामी का भव्य महा मस्तकाभिषेक समाज के युवकों ने किया. समाज के अध्यक्ष प्रदीप जैन पांड्या, मंत्री ललित जैन सेठी, उपाध्यक्ष कमल सेठी, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र काला, उप मंत्री नरेंद्र झाझंरी सह मंत्री राज छाबड़ा, सरोज जैन, सुनील शेट्टी सुशील छाबड़ा, सुरेश झाझंरी, जयकुमार गंगवाल सभी कार्यक्रम में शामिल हुए. जैन युवक समिति, जैन महिला समाज के पदाधिकारी सदस्य, सभी लोगों ने कार्यक्रम की सफलता में अपना योगदान दिया. जैन समाज के मीडिया प्रभारी नवीन जैन एवं राजकुमार जैन अजमेरा ने यह जानकारी दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही