Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झुमरीतिलैया का मुख्य डाकघर भगवान भरोसे !

Advertisement
Advertisement
Koderma: झुमरीतिलैया का मुख्य डाकघर सरकारी नियमों के अनुरूप ना चलकर उप पोस्ट मास्टर सुनील गोस्वामी के नियमों पर चलता है. डाकघर के समय से नहीं खुलने की सूचना लगातार लोगों से मिल रही थी. लिहाजा एक चैनल के पत्रकार सुबह 10 बजे पोस्ट ऑफिस पहुंचे, तो कार्यालय बंद मिला. उसके बाद जब वहां के कर्मचारियों को इसकी ख़बर हुई, तो सवा दस बजे आनन-फानन में वहां के स्वीपर से ताला खुलवाया गया. इस बाबत पूछाने पर बताया गया कि, ऑफिस साढ़े नौ बजे खुलना है, लेकिन पोस्ट मास्टर साहब के द्वारा चाभी लेट से देने के कारण अभी सवा दस बजे डाकघर खुल रहा है. [caption id="attachment_93064" align="aligncenter" width="600"]http://lagatar.xprthost.in/wp-content/uploads/2021/06/3-32.jpg"

alt="मुख्य डाकघर का ताला खोलते कर्मचारी" width="600" height="400" /> मुख्य डाकघर का ताला खोलते कर्मचारी[/caption] इसे भी पढ़ें-मुख्य">https://lagatar.in/chief-secretary-ordered-investigation-of-water-supply-schemes-in-tamad-and-bundu/93002/">मुख्य

सचिव ने दिया तमाड़ व बुंडू में जलापूर्ति योजनाओं की जांच का आदेश, गड़बड़ी की मिली लिखित शिकायत

उप पोस्ट मास्टर सुनील गोस्वामी की दबंगई

इस बाबत उप पोस्ट मास्टर सुनील गोस्वामी से डाकघर देरी से खोलने के बारे में पूछा गया, तो वे भड़क गए और बोले तुम्हारे वीडियो बनाने से कुछ नहीं होगा. इतना ही नहीं उन्होंने धमकी भरे लहजे में फंसाने की बात कही और मोबाइल छीन लिया. जब पत्रकार ने उनसे उनका नाम पूछा तो उन्होंने अपना नाम सुनील गोस्वामी की जगह महेश कुमार बताया. हालांकि सूचना पाकर अन्य पत्रकार भी वहां पहुंचे और मोबाइल वापस कराया. इसे भी पढ़ें-शेयर">https://lagatar.in/stock-market-closed-on-green-mark-sensex-up-230-points-ntpc-top-gainer/93044/">शेयर

बाजार हरे निशान पर बंद, सेंसेक्स में 230 अंकों की बढ़त, एनटीपीसी टॉप गेनर

भगवान भरोसे झुमरीतिलैया का मुख्य पोस्ट ऑफिस

वहीं इस घटना को लेकर वरीय पदाधिकारी सर्किल इंस्पेक्टर हजारीबाग से सम्पर्क करना चाहा, तो पहले फोन नहीं उठाया और बाद में कॉल डाइवर्ट कर दिया. आपको बता दें कि यह वही सुनील गोस्वामी हैं जो हमेशा से विवादों में रहते हैं. इनके विवाद में रहने की वजह से ही पहले भी इन्हें डोमचांच पोस्ट ऑफिस से हटाया जा चुका है. यदि सरकारी बाबू इसी प्रकार अपनी मनमानी से कार्यालय चलाये और उनके वरीय पदाधिकारियों का भी इसी प्रकार संरक्षण मिलता रहे तो सरकारी कार्यालय का भगवान ही मालिक है. इसे भी पढ़ें-महंगाई,">https://lagatar.in/left-parties-will-protest-in-front-of-raj-bhavan-on-june-26-against-inflation-agriculture-law/93022/">महंगाई,

कृषि कानून के खिलाफ 26 जून को राजभवन के सामने प्रदर्शन करेंगे वामदल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही