Search

 
 
 

महीने के अंत तक 1000 शहरों में 5 सर्विस शुरू करेगी जियो, तैयारियां पूरी

 
LagatarDesk : 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी हाल ही में पूरी हुई है. जिसमें देश की चार प्रमुख कंपनियां रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और अडानी एंटरप्राइजेज शामिल हुई थी. इस रेस में सबसे आगे मुकेश अंबानी है. मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस जियो इंफोकॉम ने 88,078 करोड़ रुपये खर्च किया. अब जियो नेटवर्क लॉन्चिंग की तैयारी में है. इस महीने के अंत तक 5जी सर्विस रोलआउट करने की तैयारी पूरी कर ली है. रिपोर्ट्स की मानें तो जियो की योजना देश के 1,000 शहरों में 5जी सेवाएं देने की है. कंपनी ने इन शहरों के लिए कवरेज प्लानिंग भी पूरी कर ली है. (पढ़ें, पूर्व">https://lagatar.in/fbi-raid-on-former-us-president-donald-trumps-residence-trump-said-he-does-not-want-me-to-contest-in-2024/">पूर्व

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आवास पर FBI की रेड, ट्रंप ने कहा, वे नहीं चाहते, मैं 2024 में चुनाव लड़ू)

5जी रोलआउट के साथ मनायेंगे आजादी का अमृत महोत्सव

बता दें कि स्पेक्ट्रम नीलामी के बाद जियो इंफोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा था कि पूरे भारत में 5जी रोलआउट के साथ `आजादी का अमृत महोत्सव` मनायेंगे. उन्होंने बताया कि `जियो विश्वस्तरीय, अफोर्डेबल 5G और 5G-सक्षम सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है. इसे भी पढ़ें : प्रेम">https://lagatar.in/if-they-come-in-the-way-of-love-then-the-parents-are-removed-from-the-path/">प्रेम

संबंध में आड़े आये तो माता-पिता को रास्ते से हटा दिया

5G नेटवर्क 4G के मुकाबले 100 गुना तक तेज होगा

5G नेटवर्क 4G के मुकाबले 100 गुना तक तेज होगा. इसका मतलब यूजर्स को हाई क्वालिटी वीडियो, अल्ट्रा हाई रेज्योलूशन वीडियो कॉलिंग और कई दूसरे फायदे मिलेंगे. 4G नेटवर्क पर हमें 100Mbps तक की स्पीड मिलती है, लेकिन 5G पर यह Gbps में मिलेगी. इस नेटवर्क के अपर बैंड्स में हमें 100 गुना ज्यादा स्पीड मिल सकती है. ना सिर्फ हमें स्लो इंटरनेट स्पीड से निजात मिलेगी, बल्कि टेक्नोलॉजी के कई नये आयाम हमारे लिए खुलेंगे. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/lack-of-blood-in-latehar-blood-bank-relatives-of-patients-have-to-wander-in-search-of-blood/">लातेहार

: ब्लड बैंक में खून की कमी, दर-दर भटक रहे हैं मरीज के परिजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही