Patna : बिहार की राजनीति में अभी से चुनावी रंग देखने को मिल रहा है. राजनीतिक दल बयानबाजी कर एक-दूसरे को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं. लालू यादव के ‘दिल्ली चुनाव के नतीजों का बिहार पर कोई असर नहीं पड़ेगा वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने पलटवार किया है. उन्होंने बिहार और केंद्र में बीजेपी की सरकार बनने का दावा करते हुए लालू यादव पर हमला हुआ. मांझी ने कहा कि अगर आपको इस बात से जलन हो रही हो तो खादी मॉल में जलन कम करने वाला लोशन मिलता है, उसको लगाइये. https://twitter.com/jitanrmanjhi/status/1890279505505538177
जीतन मांझी का लालू पर पलटवार, बोले-जलन हो रही तो खादी मॉल वाला लोशन लगाइये
Last Updated: Feb 14, 2025 12:00 AM (IST)